रोज कब्ज करता है परेशान? पाचन को सुधारने के लिए अपने आहार में शामिल करें ये 5 चीजें

Constipation Foods: अगर आप कब्ज से परेशान हैं और दवा खाने से कुछ खास फर्क नहीं पड़ रहा है तो आपको इस लेख में बताए गए फूड्स अपने आहार में शामिल करने चाहिए. इनका रोजाना सेवन करना पेट के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है.  

Constipation Foods

कब्ज क्यों होता है? Image Credit- Shutterstock

Constipation Foods For Women: आजकल खाने-पीने का टाइम इतना बदल गया है कि कब्ज की समस्या बहुत आम हो गई है. खासकर महिलाओं में हार्मोनल बदलाव, कम पानी पीना, देर तक बैठकर काम करना और अनियमित दिनचर्या पाचन को और ज्यादा प्रभावित कर देती है. लंबे समय तक कब्ज रहने से गैस, पेट दर्द, स्किन प्रॉब्लम और मूड स्विंग्स जैसी परेशानियां भी बढ़ सकती हैं. ऐसे में जरूरी है कि दवा लेने से पहले अपने आहार में कुछ ऐसी प्राकृतिक चीजें शामिल की जाएं जो पाचन तंत्र को अंदर से मजबूत बनाएं और आंतों की सफाई में मदद करें. इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे ही फूड्स के बारे में बता रहे हैं जिन्हें अपने आहार में शामिल किया जा सकता है.

विज्ञापन
विज्ञापन

कब्ज क्यों होता है?  

कब्ज होने का मतलब है कि आपके पेट का निजाम ठीक नहीं है. ऐसा तब होता है जब मल त्याग करने में कठिनाई होती है या मल सख्त हो जाता है. हालांकि, यह कोई बीमारी नहीं, बल्कि पाचन तंत्र में गड़बड़ी का संकेत है. 

  • फाइबर की कमी
  • कम पानी पीना
  • समय पर शौच ना जाना
  • शारीरिक गतिविधि की कमी
  • हार्मोनल बदलाव
  • कुछ दवाइयों का असर 

पाचन के लिए फायदेमंद 5 फूड्स

फाइबर युक्त फूड- अपने आहार में ओट्स या दलिया शामिल करें, क्योंकि इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है. सुबह नाश्ते में ओट्स या दलिया लेना फायदेमंद हो सकता है.
एंजाइम युक्त फूड- डाइट में पपीता या अमरूद को शामिल करना बेस्ट हो सकता है, क्योंकि पपीता में मौजूद एंजाइम पाचन सुधारता है, वहीं अमरूद में फाइबर अधिक होता है.
ओमेगा-3 युक्त फूड- आप चिया सीड्स को अपने आहार का हिस्सा बनाएं. कई रिसर्च के मुताबिक ये दोनों बीज फाइबर और ओमेगा-3 से भरपूर होते हैं. इन्हें पानी में भिगोकर या दही में मिलाकर लिया जा सकता है.
प्रोबायोटिक युक्त फूड- प्रोबायोटिक से भरपूर दही आंतों में अच्छे बैक्टीरिया बढ़ाने में मदद करता है. दोपहर के खाने में छाछ जरूर शामिल करें.
हरी पत्तेदार सब्जियां- हरी सब्जियां भी पेट के लिए बहुत ही फायदेमंद साबित हो सकती हैं. पालक, मेथी और लौकी जैसी सब्जियां पाचन को बेहतर बनाती हैं और पेट साफ रखने में मदद करती हैं. 

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ