मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त संजय पांडे चार दिन की सीबीआई रिमांड पर 

sanjay pandey

Former Mumbai Police Commissioner Sanjay Pandey CBI remand

नई दिल्ली: दिल्ली की एक अदालत ने मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त संजय पांडे को चार दिन की सीबीआई रिमांड पर भेजा है। अदालत ने कहा कि सीबीआई के पास जांच आगे बढ़ाने के लिए पर्याप्त आधार हैं। सीबीआई ने पूर्व पुलिस आयुक्त को National Stock Exchange (NSE) phone tapping case में गिरफ्तार किया है। इससे पहले ईडी ने उन्हें गिरफ्तार किया था और वह वर्तमान में न्यायिक हिरासत में हैं।

इससे पहले मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त संजय पांडे ने दिल्ली की एक अदालत में जमानत याचिका दायर की थी। याचिका में कहा गया है कि सरकारी एजेंसियों की मेरे खिलाफ कार्रवाई राजनीति से प्रेरित है। उस याचिका में पांडे ने कहा कि “उन्होंने कई हाई-प्रोफाइल और राजनीतिक रूप से संवेदनशील मामलों की जांच और मुकदमा चलाया था। ऐसे मामलों में तत्काल कार्यवाही एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के रूप में अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन किया। अब उनके खिलाफ कार्रवाई इसका ही राजनीतिक नतीजा है।”

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ