Aaj Ka Rashifal 14 June 2026: द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 14 जून 2026 को अधिक ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि है. साथ ही रोहिणी नक्षत्र, धृति योग और दिशाशूल पश्चिम का संयोग बन रहा है, जबकि राहुकाल दोपहर 4:30 बजे से शाम 6 बजे तक रहेगा. आइए अब पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं 14 जून 2026, रविवार के 12 राशियों के राशिफल के बारे में.
मेष राशि:
आज कार्य योजना के विस्तार होने की संभावना है. उम्मीद है कि आज के दिन की शुरुआत भक्तिभाव से होगी. साथ ही राजनीति में लाभ के अवसर मिलेंगे और व्यापारिक शत्रु परास्त होंगे. इसके अलावा नए अनुबंधों से कीर्ति बढ़ेगी और आज किया गया निवेश आपके लिए लाभदायक रहेगा.
वृषभ राशि:
आज आपके प्रयासों से यश में वृद्धि होगी. साथ ही किसी पुराने मित्र से मिलन के योग बन रहे हैं. साथ ही आपके शत्रु परास्त होंगे. आज आपके घर में शांति रहें, इसके लिए अपने व्यवहार में नम्रता लाएं.
मिथुन राशि:
आर्थिक निवेश में हानि का भय सताएगा. इसके अलावा माता का स्वास्थ्य ठीक न रहने से चिंता बढ़ेगी. हालांकि, आज धन लाभ होने के योग हैं. साथ ही विदेश जाने के अवसर प्राप्त होंगे, लेकिन नौकरी में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा.
कर्क राशि:
बिना सोचे-समझे काम करने से आज हानि होने की संभावना है. इसके अलावा पुराने विवाद सक्रिय होंगे. बता दें कि आज गरीबों की मदद करना आपके लिए अच्छा रहेगा.
सिंह राशि:
कार्यों के पूरा होने में आ रहे अवरोध से आज आप परेशान रहेंगे. हालांकि, ऐसी स्थिति में धैर्य ही काम आएगा. बता दें कि आज आर्थिक निवेश से लाभ होने की संभावना कम है. साथ ही स्वास्थ्य कमजोर रहेगा.
कन्या राशि:
सही रणनीति से आज शत्रु परास्त होंगे. साथ ही आपके उत्साह में वृद्धि होगी. इसके अलावा सही मार्गदर्शन मिलने से आर्थिक लाभ बढ़ेगा. शाम से पहले घर में मेहमानों का आगमन होना भी आज संभव है. बता दें कि शेयर मार्केट में निवेश करना आज आपके लिए लाभप्रद रहेगा.
तुला राशि:
आज आपके मान-सम्मान तथा यश में वृद्धि होने के योग हैं. हालांकि, मन में शत्रु का भय बना रहेगा. इसके अलावा प्रियजन असंतुष्ट रहेंगे. आज मांगलिक आयोजन में भी आपका खर्चा हो सकता है.
वृश्चिक राशि:
समय की अनुकूलता से आपके समस्त कार्य सिद्ध होंगे. साथ ही व्यवसायिक लाभ होने के योग हैं, लेकिन पुराने रोग उभरने की संभावना है, इसलिए सतर्क रहें. साथ ही आज यात्रा को टालने का प्रयास करें.
धनु राशि:
आज आप अपने हुनर से लोगों को प्रभावित करेंगे. हालांकि, निर्माण कार्य में बाधा आ सकती है. स्वास्थ्य दिनभर आपका मध्यम रहेगा, लेकिन अनावश्यक खर्च बढ़ सकता है.
मकर राशि:
आज आप दिन के महत्व को समझेंगे और अपने उद्देश्य को पूर्ण करने लिए कार्य करेंगे. उम्मीद है कि व्यवसायिक कार्य से आपको आज लाभ होगा. हालांकि, निजी संबंधों में धैर्य बनाए रखने की आवश्यकता है.
कुंभ राशि:
लंबे समय से चले आ रहे कष्ट आज दूर होंगे. साथ ही धन लाभ होने के योग हैं. इसके अलावा आपके वर्चस्व को देखकर शत्रु शांत होंगे. शाम से पहले आपकी किसी पुराने मित्र से भी मुलाकात होगी, लेकिन घर में पारिवारिक मतभेद होंगे.
मीन राशि:
आज आप अपने ऊपर पैसा खर्च कर सकते हैं. हालांकि, किसी कार्य के सिद्धि न होने से व्यवहार चिड़चिड़ा हो जाएगा. ऐसे में आपको विवादों से दूर रहना होगा.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.