---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Numerology Prediction: 15 जून से खुलेंगे इन 5 मूलांक वालों के लिए कमाई के दरवाजे, ग्रहों की चाल से चमकेगा भाग्य

Numerology Prediction: क्या आप जानना चाहते हैं कि 15 जून का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? यदि हां, तो इस बारे में आपको अपनी जन्म तिथि यानी मूलांक से पता चल सकता है. यहां पर मूलांक 1 से लेकर 9 वालों का 15 जून 2026, वार सोमवार का भविष्यफल दिया गया है.

---विज्ञापन---

Numerology Prediction 15 June 2026: अंक ज्योतिष शास्त्र के नजरिए से देखें तो 15 जून 2026 का दिन साधारण नहीं, बल्कि बहुत खास है. इस दिन का मूलांक 6 है, जिसके स्वामी शुक्र हैं. वहीं, सोमवार के दिन का भाग्यांक 4 है, जिसके स्वामी राहु हैं. शुक्र और राहु का मिलन शुभ होता है, जिससे भौतिक सुख-सुविधा, कला, प्रेम और व्यक्ति के जीवन के विभिन्न पहलुओं पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है. चलिए जानें मूलांक 1 से लेकर 9 वालों के 15 जून 2026 के भविष्यफल के बारे में.

15 जून: मूलांक 1 का भविष्यफल

---विज्ञापन---

सूर्य ग्रह को मूलांक 1 (किसी भी महीने की 1, 10, 19, 28 तारीख) का स्वामी माना जाता है, जो शुक्र और राहु के शत्रु हैं. ऐसे में ये दिन आपके लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं रहने वाला है. जहां कुछ लोगों को मामूली चीजों को पाने के लिए ही बड़ा संघर्ष करना पड़ेगा, वहीं कई लोग खराब सेहत के कारण परेशान रहेंगे. इसके अलावा त्वचा में भी रंगत नहीं आएगी.

15 जून: मूलांक 2 का भविष्यफल

---विज्ञापन---

मूलांक 2 (किसी भी महीने की 2, 11, 20, 29 तारीख) के स्वामी चंद्रमा हैं, जो शुक्र के दोस्त और राहु के दुश्मन हैं. ऐसे में ये दिन आपके लिए बहुत बढ़िया नहीं रहेगा. मामूली विवाद के कारण घर में झगड़ा होगा. खासकर, आपकी माता आपसे नाराज हो सकती हैं. इसके अलावा अचानक कोई फैसला लेना पड़ेगा, जिसका परिणाम ठीक नहीं आएगा.

15 जून: मूलांक 3 का भविष्यफल

---विज्ञापन---

बृहस्पति ग्रह को मूलांक 3 (किसी भी महीने की 3, 12, 21, 30 तारीख) का स्वामी माना जाता है, जो शुक्र और राहु के शत्रु हैं. ऐसे में ये दिन आपके लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं रहेगा. सोमवार को न सिर्फ आप अपनी खराब सेहत को लेकर परेशान रहेंगे, बल्कि मन में गलत-गलत विचार भी आएंगे. इसके अलावा कोई जोखिम भरा काम करना नुकसानदायक साबित हो सकता है.

15 जून: मूलांक 4 का भविष्यफल

---विज्ञापन---

राहु मूलांक 4 (किसी भी महीने की 4, 13, 22, 31 तारीख) के स्वामी हैं, जो कि शुक्र के दोस्त हैं. ऐसे में ये दिन आपके लिए अच्छा रहेगा. जहां एक तरफ कमाई के नए दरवाजे खुलेंगे, वहीं दूसरी तरफ अटके कामों को पूरा करने का मौका मिलेगा. साथ ही अचानक विदेश यात्रा करने का अवसर मिल सकता है. इसके अलावा रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत रहेगी.

15 जून: मूलांक 5 का भविष्यफल

---विज्ञापन---

ग्रहों के राजकुमार बुध मूलांक 5 (किसी भी महीने की 5, 14, 23 तारीख) के स्वामी हैं, जो शुक्र के दोस्त हैं. वहीं, राहु से इनका कोई रिश्ता नहीं है. ऐसे में ये दिन आपके लिए बहुत ज्यादा बेकार नहीं रहेगा, बल्कि कमाई करने के नए रास्ते नजर आएंगे. साथ ही मानसिक बीमारियों की चपेट में आने से आप बचेंगे. इसके अलावा कला से जुड़े क्षेत्रों में काम कर रहे लोगों को अचानक कोई गुड न्यूज सुनने को मिल सकती है.

ये भी पढ़ें- Numerology: बैंक अकाउंट नंबर में इन 3 अंक का होना शुभ, चुंबक की तरह खिंचा चला आता है पैसा!

---विज्ञापन---

15 जून: मूलांक 6 का भविष्यफल

मूलांक 6 (किसी भी महीने की 6, 15, 24 तारीख) के स्वामी सुख-सुविधाओं के दाता ग्रह शुक्र हैं, जो कि राहु के दोस्त हैं. ऐसे में ये दिन आपके लिए अच्छा रहेगा. मोटी कमाई करने के रास्ते नजर आएंगे. साथ ही अचानक रिश्ते की बात आगे बढ़ सकती है. जो लोग पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे हैं, उन्हें दवा से छुटकारा मिलेगा और पहले से ज्यादा ऊर्जावान महसूस करेंगे.

---विज्ञापन---

15 जून: मूलांक 7 का भविष्यफल

केतु को मूलांक 7 (किसी भी महीने की 7, 16, 25 तारीख) का स्वामी माना जाता है, जो शुक्र और राहु के दोस्त हैं. ऐसे में ये दिन आपके लिए किसी भी मामले में बेकार नहीं रहने वाला है, बल्कि आपको अपने सपनों को पूरा करने का मौका मिलेगा. साथ ही कमाई करने के नए रास्ते नजर आएंगे. जो लोग तकनीक, रिसर्च या विदेश से जुड़ी किसी कंपनी में काम करते हैं, उनके मान-सम्मान में वृद्धि होगी.

---विज्ञापन---

15 जून: मूलांक 8 का भविष्यफल

शनि महाराज मूलांक 8 (किसी भी महीने की 8, 17, 26 तारीख) के स्वामी हैं, जो शुक्र और राहु के दोस्त हैं. ऐसे में ये दिन आपके लिए हर मामले में अच्छा रहेगा. जहां एक तरफ कमाई करने के नए रास्ते नजर आएंगे, वहीं पैरों में अकड़न व दर्द की समस्या से मुक्ति मिलेगी. इसके अलावा जीवनसाथी से मन की बात करने व उनके साथ कहीं घूमने जाने का मौका मिलेगा.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Numerology: सोमवार से रविवार तक, कौन सा डे है आपके लिए लकी? भाग्यांक से जानें अपना शुभ दिन

15 जून: मूलांक 9 का भविष्यफल

---विज्ञापन---

ग्रहों के सेनापति मंगल को मूलांक 9 (किसी भी महीने की 9, 18, 27 तारीख) का स्वामी माना जाता है, जो कि राहु के दुश्मन हैं. वहीं, शुक्र से इनका कोई रिश्ता नहीं है. उम्मीद है कि ये दिन आपके लिए बहुत ज्यादा अच्छा नहीं रहेगा. मन में किसी बात को लेकर बेचैनी रहेगी, जिसकी वजह से आपका अपने काम में मन नहीं लगेगा. साथ ही ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है या कोई दुर्घटना आपके साथ घट सकती है.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

---विज्ञापन---
First published on: Jun 14, 2026 12:51 PM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola