Numerology: बैंक अकाउंट नंबर में इन 3 अंक का होना शुभ, चुंबक की तरह खिंचा चला आता है पैसा!

Numbers That Attract Money: अंक ज्योतिष शास्त्र को सनातन धर्म के पौराणिक शास्त्रों में से एक माना गया है, जिसमें नंबरों के महत्व और उनसे होने वाले लाभ के बारे में बताया गया है. इसमें 3 ऐसे नंबरों के बारे में भी बताया गया है, जिनका बैंक अकाउंट नंबर में होना शुभ होता है. आज यहां पर आप उन्हीं 3 नंबरों के बारे में जानेंगे, जिनके बैंक अकाउंट नंबर में होने से पैसा व्यक्ति के पास खिंचा चला आता है.

Numbers That Attract Money

Credit- AI Gemini

Lucky Bank Account Numbers: अंक ज्योतिष शास्त्र में कुछ नंबरों को बहुत ही शुभ माना गया है, जिनका बैंक अकाउंट नंबर में होना धन की दृष्टि से लाभदायक होता है. दरअसल, ये नंबर कहीं न कहीं धन से जुड़े होते हैं, जिनके कारण व्यक्ति के पास पैसा अट्रैक्ट होता है. पैसा होने के कारण व्यक्ति अपनी व अपने परिवार वालों की जरूरतों को पूरा कर पता है. साथ ही एक लग्जरी लाइफ जीता है.

विज्ञापन

चलिए अब जानते हैं उन 3 जादुई नंबरों के बारे में, जिनका बैंक अकाउंट नंबर में होना अंक ज्योतिष शास्त्र के नजरिए से बहुत अच्छा है.

विज्ञापन

अंक 1

अंक 1 को ग्रहों के राजा सूर्य का कारक माना जाता है, जिसका बैंक अकाउंट नंबर में होना काफी शुभ होता है. 1 नंबर धन, मान-सम्मान और प्रसिद्धि को अट्रैक्ट करता है. साथ ही धन कमाने के लिए व्यक्ति को प्रेरित करता है.

अंक 5

ग्रहों के राजकुमार बुध अंक 5 के स्वामी हैं, जिनका सीधा संबंध व्यापार, धन, बुद्धि और संचार आदि से है. अंक 5 धन को अट्रैक्ट करता है, जिसके कारण व्यक्ति के मन में पैसा कमाने की इच्छा जागृत होती है और वो मेहनत करता है. माना जाता है कि जिन लोगों के बैंक अकाउंट नंबर में अंक पांच होता है, उन्हें कभी भी धन की कमी का सामना नहीं करना पड़ता है, बल्कि जेब हमेशा पैसों से भरी रहती है.

विज्ञापन

अंक 6

अंक 1 और 5 के अलावा नंबर 6 का भी बैंक अकाउंट नंबर में होना अंक ज्योतिष शास्त्र के नजरिए से बेहद शुभ होता है. शुक्र ग्रह को अंक 6 का स्वामी माना गया है, जो सुख-समृद्धि, लग्जरी लाइफ, कला, धन और प्रेम के दाता हैं. कहा जाता है कि जिन लोगों के बैंक अकाउंट नंबर में अंक 6 होता है, उन्हें जीवन में कभी भी बहुत ज्यादा धन की कमी का सामना नहीं करना पड़ता है, बल्कि उनकी इच्छाएं अपने आप पूरी होने लगती हैं.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ