Lines On Thumb: अंगूठे पर गोल-गोल रेखाओं का होना कैसा होता है? हस्तरेखा शास्त्र से जानें शुभ-अशुभ संकेत

Circular Lines On Thumb Meaning In Hindi: कभी न कभी आपने नोटिस किया होगा कि कुछ लोगों के हाथ के अंगूठे पर गोल-गोल रेखाएं होती हैं, लेकिन क्या आपने कभी उनके बनने के कारण, महत्व व लाभ के बारे में जानने का प्रयास किया है? यदि नहीं, तो चलिए हस्तरेखा शास्त्र की मदद से जानते हैं अंगूठे पर गोल-गोल रेखाओं के होने के महत्व के बारे में.

Circular Lines On Thumb Meaning

Credit- AI Gemini

Circular Lines On Thumb Meaning: आज से कई साल पहले हस्तरेखा शास्त्र की रचना की गई थी, जिसका वर्णन पौराणिक हिंदू शास्त्रों में भी मिलता है. इसमें हाथ पर मौजूद रेखा, निशान, पर्वत और बनावट आदि से व्यक्ति के स्वभाव के साथ-साथ भविष्य में घटने वाली घटनाओं का अनुमान लगाया जाता है. यहां तक कि उंगली और अंगूठे से भी कई महत्वपूर्ण जानकारी मिलती है.

विज्ञापन

आज यहां पर हम आपको हस्तरेखा शास्त्र की मदद से अंगूठे पर गोल-गोल रेखाओं के बनने के महत्व और उनसे मिलने वाले हर तरह के संकेतों के बारे में बताने जा रहे हैं.

विज्ञापन

अंगूठे पर गोल-गोल रेखाओं का बनना

  • शुभ संकेत-

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, अंगूठे पर साफ व बारीक गोल-गोल रेखाओं का बनना काफी शुभ होता है. ऐसे लोग भाग्य के धनी होते हैं, जिन्हें आसानी से जीवन में सफलता मिल जाती है. इन्हें किसी भी चीज को पाने के लिए लाइफ में ज्यादा संघर्ष नहीं करना पड़ता है. इसके अलावा इनका स्वभाव मिलनसार होता है. ये अपने परिवार को जोड़ने का प्रयास करते हैं और कभी कुछ ऐसा नहीं करते हैं, जिससे उन्हें दुख हो. साथ ही इनकी नेतृत्व क्षमता कमाल की होती है. ये एक बार जो फैसला कर लेते हैं, उसे पूरा करने का दम रखते हैं. ये जल्दी से अपनी बातों से मुकरते भी नहीं हैं, बल्कि अपने वादे को हर स्थिति में निभाते हैं.

बता दें कि जिन लोगों के अंगूठे पर गोल-गोल रेखाएं बनती हैं, वो खुद का काम करना ज्यादा पसंद करते हैं. ये ज्यादा समय तक किसी व्यक्ति के नीचे काम नहीं कर पाते हैं. इनका दिमाग काफी क्रिएटिव होता है, जिसके कारण इनके कला से जुड़े क्षेत्रों में अच्छा नाम और पैसा कमाने की संभावना अधिक होती है.

विज्ञापन
  • अशुभ संकेत-

जिन लोगों के अंगूठे पर धुंधली, ज्यादा कटी हुई व टूटी हुई गोल रेखाएं होती हैं, उन्हें हर चीज को पाने के लिए जीवन में लंबा संघर्ष करना पड़ता है. साथ ही इनकी सेहत इनका साथ नहीं देती है. बहुत ही कम उम्र में इन्हें बीमारियां घेर लेती हैं. इसके अलावा अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर भी ये संतुष्ट नहीं रहते हैं.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी हस्तरेखा शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ