Vastu Tips: रसोई में उल्टा तवा-कड़ाही रखना पड़ सकता है भारी, धन हानि का बनता है कारण, जानिए उपाय

Kitchen Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में घर में मौजूद छोटी-छोटी चीजों के लिए कई नियम बताए गए हैं. ऐसे ही रसोई से जुड़े कई वास्तु नियम हैं जिन्हें जरूर अपनाना चाहिए. रसोई में बर्तनों जैसे तवा और कढ़ाई रखने को लेकर कई जरूरी नियम हैं. आइये इनके बारे में जानते हैं.

Kitchen Vastu Tips

Photo Credit- AI

विज्ञापन

Kitchen Vastu Tips: वास्तु के अनुसार तवा और कड़ाही राहु का प्रतिनिधित्व करता है. रसोई में मौजूद तवा और कड़ाही को गलत दिशा में और गलत तरीके से रखने के वास्तु दोष लगल सकता है. इसके कारण परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. तवा-कड़ाही को गलत तरीके से रखने से तनाव और कंगाली का सामना करना पड़ सकता है. यह घर की ऊर्जा को प्रभावित करता है. राहु संबंधित वास्तु दोष के कारण घर-परिवार में आर्थिक मुश्किलें, सेहत खराब होने और परिवार में अशांति का सामना करना पड़ता है. इससे बचाव के लिए जरूरी नियमों को अपनाना चाहिए.

तवा और कड़ाही के लिए वास्तु नियम

तवा और कड़ाही को लोग अक्सर उल्टा करके रखते हैं लेकिन ऐसा करने से बचना चाहिए. रसोई में उल्टा तवा और कड़ाही रखना अशुभ माना जाता है. इसे हमेशा सीधा रखें. रसोई में तवा और कड़ाही ऐसी जगह रखें, जहां से यह सीधा दिखाई न दें. इसे किसी बंद जगह पर जैसे रसोई की किसी अलमारी में रखना चाहिए. तवा और कड़ाही को खाना बनाने के लिए बाद चूल्हे पर रखा छोड़ने की गलती नहीं करनी चाहिए. वरना तनाव बढ़ सकता है.

विज्ञापन

खाना बनाने के बाद और खाने के बाद तवा और कड़ाही को हमेशा साफ करके सोना चाहिए. रसोई में गंदे बर्तन छोड़ना अच्छा नहीं माना जाता है. आप जब सुबह तवा इस्तेमाल में लें, तो इससे पहले इसके ऊपर थोड़ा सा नमक डालें. इसके बाद पहली रोटी बनाकर इसे गाय को खिलानी चाहिए. ऐसा करने से घर से नकारात्मक ऊर्जा का अंत होता है. ज्योतिष में गाय को पहली रोटी खिलाने के लाभ बताए गए हैं. गाय को रोटी खिलाने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है.

इन बातों का रखें खास ध्यान

  • तवा हमेशा साफ और चमकदार रखना चाहिए. इसके लिए आप इसे नींबू और नमक से रगड़कर साफ कर सकते हैं.
  • गर्म तवे पर पानी डालने की गलती नहीं करनी चाहिए. इससे निकलने वाली आवाज तनाव का कारण बनती है.
  • रात को बचा हुआ खाना कड़ाही में नहीं छोड़ना चाहिए. इसे किसी बर्तन में करने के बाद कड़ाही को साफ करके सोना चाहिए.

ये भी पढ़ें – Aaj ka Suvichar: मुश्किल समय में याद करें प्रेमानंद महाराज की ये 5 बातें, हर समस्या का मिलेगा समाधान

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ