Tripushkar Yog 2026: 11 जुलाई के बाद का समय 3 राशियों के लिए रहेगा खास, त्रिपुष्कर योग के प्रभाव से बैंक बैलेंस और सेहत-रिश्तों में होगा सुधार

Tripushkar Yog 2026: ज्योतिष शास्त्र में त्रिपुष्कर योग के बनने को एक बड़ी ज्योतिषीय घटना माना गया है, जिसके प्रभाव से हर व्यक्ति का जीवन प्रभावित होता है. यहां पर आप 11 जुलाई 2026 को बनने वाले त्रिपुष्कर योग के समय और राशियों पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में जान सकते हैं.

Tripushkar Yog 2026

Credit- News24 Graphics

Tripushkar Yog 2026: समय-समय पर तिथि, वार और नक्षत्र के संयोग से त्रिपुष्कर योग का निर्माण होता है, जिसमें किए गए हर तरह के कार्य का फल तीन गुना मिलता है. पंचांग के अनुसार, इस बार 11 जुलाई 2026 की सुबह 11 बजकर 03 मिनट पर त्रिपुष्कर योग बनेगा, जिसका गहरा प्रभाव राशियों के जीवन पर भी पड़ने वाला है. खासकर, 12 में से 5 राशियों के जीवन में त्रिपुष्कर योग के शुभ प्रभाव के कारण सकारात्मक बदलाव आने के योग हैं. चलिए अब जानें उन 3 राशियों के नाम और राशिफल के बारे में, जिनका जीवन त्रिपुष्कर योग के प्रभाव से बदलने वाला है.

विज्ञापन

इन 3 राशियों पर पड़ेगा त्रिपुष्कर योग का शुभ प्रभाव

मिथुन राशि (Gemini)-

लंबे समय तक आप ऊर्जावान व सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेंगे. साथ ही अपने टारगेट को अचीव करने का पूरा प्रयास करेंगे, जिसमें सफलता मिलने की भी पूरी संभावना है. इसके अलावा आपकी वाणी में मिठास रहेगी, जिसके कारण रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी. आर्थिक स्थिति की बात करें तो उसमें उम्मीद से ज्यादा गिरावट देखने को नहीं मिलेगी, बल्कि कुछ पुराने सौदे आपको लाभ पहुंचा सकते हैं.

विज्ञापन

तुला राशि (Libra)-

आपकी मीठी वाणी और अच्छे व्यवहार से लोग प्रभावित होंगे. साथ ही ऑफिस के कार्यों को पूरा करने में आपकी मदद करेंगे, ऐसे में टारगेट अचीव होने की संभावना अधिक है. इसके अलावा किसी कानूनी मामले में भी आपको सफलता मिलने की संभावना है. जो लोग पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे हैं, अब उनकी हेल्थ ठीक रहने वाली है.

विज्ञापन

धनु राशि (Sagittarius)-

मन के शांत रहने से आप अपने कार्य पर ध्यान दे पाएंगे और टारगेट अचीव कर लेंगे. रिश्तों में भी इस दौरान दरार आने की संभावना नहीं है. धन की कमी से परेशान लोगों को भी कुछ राहत मिलेगी क्योंकि आज से कई साल पहले किए हुए निवेश से लाभ होगा. उम्मीद है कि इस दौरान आप कोई फायदे का सौदा कर लेंगे.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ