Somvati Amavasya 2026 Daan: सनातन धर्म के लोगों के लिए सोमवती अमावस्या का दिन बेहद खास होता है, जिसका व्रत हर साल ज्येष्ठ अधिक मास की अमावस्या तिथि को रखा जाता है. इस बार आज 14 जून 2026 को दोपहर 12 बजकर 19 मिनट से ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि का आरंभ हो रहा है, जो कि कल 15 जून 2026 को सुबह 8 बजकर 23 मिनट पर समाप्त होगी. ऐसे में कल 15 जून 2026, वार सोमवार को ज्येष्ठ अधिक मास अमावस्या यानी सोमवती अमावस्या मनाई जाएगी.
धार्मिक मान्यता है कि इस दिन व्रत रखने के साथ-साथ पितरों की पूजा, शिव-पार्वती जी की उपासना, किसी पवित्र नदी में स्नान और गरीबों को दान देने से पुण्य मिलता है. साथ ही पाप और कष्ट व्यक्ति को परेशान नहीं करते हैं. चलिए अब जानें सोमवती अमावस्या पर किन-किन चीजों का दान करना चाहिए और किनका नहीं.
सोमवती अमावस्या पर किन चीजों का दान करें?
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सोमवती अमावस्या पर कपड़े, धन, काले तिल, जल, फल, चावल, दूध, घी, भूमि, चांदी से बनी चीजें, ताजा भोजन, खीर, अन्न, श्रृंगार का सामान, रुमाल, तौलिया, पूजा सामग्री, धार्मिक पुस्तकें, हरा चारा, गुड़, भूसा और गंगाजल आदि का दान करना शुभ होता है. साथ ही पितरों की विशेष कृपा प्राप्त होती है.
सोमवती अमावस पर किन चीजों का दान न करें?
जो लोग गलती से भी सोमवती अमावस्या पर नमक, गंदे या फटे-पुराने कपड़े, प्लास्टिक का सामना, कांच की वस्तुएं, नुकीली चीजें, स्टील का सामान और खराब खाने का दान करते हैं, उन्हें पाप लगता है. साथ ही गाय को चावल की खीर खिलाना अशुभ होता है.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.