Numerology Love Life: मूलांक 2 के लिए परफेक्ट लाइफ पार्टनर हैं इन तारीखों पर जन्मे लोग, मजबूत रहता है रिश्ता

Numerology Love Life: अंक ज्योतिष में जन्म तारीख से मूलांक के बारे में जान सकते हैं. मूलांक के जरिए बेस्ट लाइफ पार्टनर मूलांक के बारे में पता कर सकते हैं. आज मूलांक 2 वालों के लिए परफेक्ट जीवनसाथी मूलांक के बारे में जानेंगे.

Numerology Love Life

Photo Credit- News24GFX

Numerology Love Life: किसी व्यक्ति के मूलांक से उसके लिए बेस्ट लाइफ पार्नटर के बारे में जान सकते हैं. अंक ज्योतिष के अनुसार, किस मूलांक के लिए किस मूलांक के पार्टनर बेस्ट होते हैं इसके बारे में पता किया जा सकता है. आज मूलांक 2 वालों के लिए परफेक्ट पार्टनर के बारे में जानेंगे. आइये मूलांक 2 के बारे में विस्तार से जानते हैं. साथ ही जानते है कि, इन लोगों की जोड़ी किन लोगों के साथ अच्छी बनती है.

विज्ञापन

मूलांक 2 के लिए बेस्ट लाइफ पार्टनर

किसी भी महीने की 2, 11, 20 या 29 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होता है. मूलांक 2 वालों के स्वामी ग्रह चंद्रमा होते हैं. इन लोगों पर चंद्र देव का प्रभाव देखने को मिलता है. चंद्र ग्रह को मन, माता और भावनाओं का कारक ग्रह माना जाता है. यह लोग भावनात्मक होते हैं. इ लोगों के पार्टनर ऐसे होने चाहिए, जो इन्हें इमोशनल सपोर्ट करें. फैसला लेने में मदद करें. आइये मूलांक 2 के लिए बेस्ट लाइफ पार्टनर के बारे में जानते हैं.

विज्ञापन

मूलांक 1 वाले लोग

किसी भी महीने की 1, 10, 19 या 28 को जन्मे लोगों का मूलांक 1 होता है. मूलांक 1 के लोगों के स्वामी ग्रह सूर्यदेव होते हैं. सूर्यदेव और मूलांक 2 के स्वामी चंद्रमा की जोड़ी अच्छी बनती है. मूलांक 1 के स्वामी ग्रह मूलांक 2 वालों को मानसिक सुरक्षा देते हैं. इन लोगों का रिश्ता अच्छा बनता है.

विज्ञापन

मूलांक 3 वाले लोग

मूलांक 2 वालों की जोड़ी मूलांक 3 वालों के साथ अच्छी बनती है. किसी भी महीने की 3, 12, 21 और 30 को जन्मे लोगों का मूलांक3 होता है. मूलांक 3 के स्वामी ग्रह देवगुरु बृहस्पति होते है. गुरु ग्रह को ज्ञान का कारक माना जाता है. मूलांक 2 के वालों के जीवन में मूलांक 3 वाले अच्छे मार्गदर्शक और सलाहकार साबित होते हैं. इन लोगों का शादीशुदा जीवन बहुत ही अच्छा बीतता है.

विज्ञापन

मूलांक 7 वाले लोग

किसी भी महीने की 7, 16 या 25 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 7 होता है. इन लोगों के स्वामी ग्रह केतु होते हैं. इनके ऊपर केतु का प्रभाव होता है. इन लोगों की जोड़ी मूलांक 2 वालों के साथ अच्छी बनती है. मूलांक 2 और 7 एक दूसरे के पूरक माने जाते हैं. मूलांक 2 के लोग भावनात्मक होते हैं और मूलांक 7 वाले गहरे विचार वाले होते हैं. इन दोनों का रिश्ता बहुत ही अच्छा होता है.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ