Urfi Javed: उर्फी जावेद अपनी लाइफ अपडेट अक्सर फैंस के साथ शेयर करती हैं। उन्हें कोई चोट आई हो या फिर उनकी तबीयत खराब हो, सब कुछ सोशल मीडिया के जरिए उर्फी जावेद फैंस को बता ही देती हैं। ऐसे में अब उर्फी ने एक बार फिर इंस्टाग्राम पर अपने चाहने वालों को खास जानकारी दी है। उनका लेटेस्ट पोस्ट उनकी लाइफ में चल रही टेंशन के बारे में बता रहा है, जो फैंस को जरूर देखना चाहिए। उर्फी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक नोट शेयर किया है।
उर्फी ने दिया लाइफ अपडेट
इस नोट में उन्होंने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उर्फी ने बताया है कि वो आजकल ज्यादा नजर क्यों नहीं आ रही हैं? इसके पीछे क्या करण है और वो कहां फंसी हुई हैं? सब कुछ उन्होंने इस नोट में रिवील कर दिया है। तो चलिए जानते हैं उर्फी ने क्या कहा है? उर्फी जावेद ने लिखा, ‘उन सभी के लिए छोटी-सी लाइफ अपडेट, जिन्होंने मेरा शो ‘फॉलो कर लो यार’ (follow kar lo yaar) देखा है, मैं अपना खुद का ब्रांड शुरू करने जा रही थी। एक को फाउंडर मिला, सब कुछ अच्छा लग रहा था, लेकिन वे यही कहते हैं, जब चीजें सच होने के लिए बहुत अच्छी होती हैं, तो वे सच होने के लिए बहुत अच्छी होती हैं।’
किस चीज में फंसी उर्फी जावेद?
उर्फी ने आगे लिखा, ‘डॉट्स पर साइन करने के बाद, को-फाउंडर आखिरी मोमेंट में यह कहते हुए पीछे हट गए कि बोर्ड शर्तों से सहमत नहीं है। इस वजह से मैं थोड़ी परेशान हो गई हूं, यही कारण है कि आप सब मुझे ज्यादा नहीं देख पाते हैं। मैं थोड़ी फंसी हुई महसूस कर रही हूं। देखते हैं कि ये यहां से कहां जाता है, लेकिन फिलहाल कोई ब्रांड नहीं है। जिसने भी ये शो देखा है वो जानता है कि मेरे लिए इसका कितना महत्व है! कुछ और चीजें भी हैं जो उसी समय गलत हुईं। मैं उस स्थिति में हूं, जहां चीजें वहां नहीं हैं, जहां उन्हें होना चाहिए।’
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 की इस कंटेस्टेंट को भारी पड़ा फेम, सिर पर छत के लिए क्यों तरसी एक्ट्रेस?
एक साथ आईं कई परेशानियां
उर्फी की बातों से वो बेहद परेशान लग रही हैं। उनकी लाइफ में काफी गड़बड़ चल रही है और ये देखकर अब फैंस और उर्फी के चाहने वाले भी टेंशन में आ सकते हैं। अब उर्फी का पोस्ट वायरल हो गया है। इस पोस्ट पर कमेंट कर लोग उर्फी को हौसला देने की कोशिश कर रहे हैं और उनकी हिम्मत बढ़ा रहे हैं। ज्यादातर लोगों को उर्फी को मोटीवेट करते हुए देखा जा सकता है। सेलेब्स भी उर्फी जावेद को स्ट्रॉन्ग बने रहने को कह रहे हैं।
संबंधित खबरें
यूट्यूबर सौरभ जोशी के परिवार संग हुई बदसलूकी, पत्नी अवंतिका ने पुलिस से की शिकायत; व्लॉग किया शेयर
8 mins ago'सेना की वर्दी में आए आतंकवादी…', निम्रत कौर ने बयां किया दिल दहला देने वाला मंजर; शहीद पिता को किया याद
2 hrs ago'रात में दरवाजा खटखटाया…', नशे में धुत डायरेक्टर की डिमांड से डर गई थीं स्वरा भास्कर; एक्ट्रेस ने सुनाया किस्सा
2 hrs agoPrem Keetanu Movie Review: वीर पहाड़िया की सादगी और आफिया का ठहराव; दिल को छू लेती है ये मॉडर्न प्रेम कहानी
3 hrs agoमाही विज या उदिति सिंह… कौन बना Bigg Boss 20 का अगला कैप्टन? नाम आया सामने
3 hrs agoBox Office Collection: 'द वन' की कमाई में 7वें दिन आया उछाल, नानी की 'द पैराडाइज' का भी कैसा हाल?
6 hrs agoचप्पल उतारकर The Vvaan देखने थिएटर पहुंचे लोग, बाहर बांटा गया ‘ठेकुआ’; इमोशनल हुए दर्शक
13 hrs ago'दृश्यम 3' की रिलीज से पहले OTT पर छाई अजय देवगन की ये पुरानी फिल्म, ट्रेंडिग लिस्ट में बनाई जगह
14 hrs agoDrishyam: The Conclusion Movie Review: अजय देवगन और Jaideep Ahlawat की दमदार अदाकारी, अभिषेक पाठक का शानदार निर्देशन
15 hrs agoKhatron Ke Khiladi 15: फिनाले से पहले क्यों फूट-फूटकर रोईं फरहाना भट्ट? रोहित शेट्टी ने लगाया गले
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines