Sonam Kapoor ने गुजराती साड़ी पहन दोस्त की शादी के रिसेप्शन में की एंट्री, तो देखते रह गए फैंस

Sonam Kapoor: सोनम कपूर का नया लुक लोगों को दिल छू रहा है, जिसका वीडियो भी इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। देखें वीडियो…

Sonam Kapoor

Sonam Kapoor का नया लुक। फोटो आभार- इंस्टाग्राम

विज्ञापन

Sonam Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर अक्सर अपने लुक्स को लेकर चर्चा में आ जाती है। सोनम के हर लुक के फैंस दीवाने रहते हैं। एक बार फिर से एक्ट्रेस को न्यू लुक में देखा गया, जो अब सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। हाल ही में सोनम कूपर ट्रेडिशनल अवतार में नजर आई, जिसमें वो बेहद खूब सूरत लग रही थी। साथ ही एक्ट्रेस की सादगी फैंस के दिलों को छू गई।

यह भी पढ़ें- किसी का दिल दुखाना नहीं था मकसद, इंस्टाग्राम पर लाइव आकर Poonam Pandey ने बताया ऐसा क्यों किया?

विज्ञापन

सोनम कपूर ने बांधनी टाइप साड़ी में दिखाया जलवा

दरअसल, सोशल मीडिया सोनम के लेटेस्ट लुक के वीडियो खूब वायरल हो रहे हैं, जो लोगों में चर्चा का विषय बने हुए हैं। बता दें कि एक्ट्रेस का ये लुक उनकी खास दोस्त की शादी के रिसेप्शन का है, जिसमें उन्होंने गुजराती साड़ी पहन अपना जलवा दिखाया। सोनम कपूर ने अपनी दोस्त की शादी के रिसेप्शन के लिए बांधनी टाइप साड़ी को चूज किया था, जिसमें वो बला की खूबसूरत लग रही थी।

विज्ञापन

बला की खूबसूरत लगीं एक्ट्रेस

अपने लुक को पूरा करने के लिए एक्ट्रेस ने हैवी नेकपीस, झुमके और टीके को यूज किया था, जो उन पर खूब जच रहा था। साथ ही एक्ट्रेस ने अपने बालों को ऊपर हल्का सा टाई करके बाकी को खुला रखा था, जो उनपर खूब जच रहा था। लाल रंग की इस साड़ी में सोनम बेहद सुदंर लग रही थी। साथ ही उनका ये लुक लोगों को भी खूब पसंद आ रहा है।

https://www.instagram.com/p/C28FjK5yzKy/

विज्ञापन

यूजर्स कर रहे ऐसे कमेंट्स

एक यूजर ने एक्ट्रेस के नए लुक के वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि आप बहुत ज्यादा सुंदर लग रही है। दूसरे यूजर ने लिखा कि हमारी पुरानी सोनम वापस आ गई। तीसरे यूजर ने लिखा कि प्रेम रतन धन पायो लुक। एक अन्य यूजर ने लिखा कि आप पर ये साड़ी खूब जच रही है। इस तरह के कमेट्स कर अब यूजर्स एक्ट्रेस की तारीफ कर रहे हैं। बता दें कि सोनम ना सिर्फ ट्रेडिशनल बल्कि वेस्टर्न लुक में भी खूब जचती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ