किसी का दिल दुखाना नहीं था मकसद, इंस्टाग्राम पर लाइव आकर Poonam Pandey ने बताया ऐसा क्यों किया?

Poonam Pandey: 2 फरवरी को सुबह उस समय सब चौंक गए थे जब पूनम पांडे के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर ही अपनी कथित मौत की जानकारी शेयर की गई थी।

Poonam Pandey

Poonam Pandey ने लाइव आकर बताया सच। फोटो आभार- इंस्टाग्राम

Poonam Pandey Alive: मॉडल और एक्ट्रेस पूनम पांडे जिंदा है। सोशल मीड‍िया पर लाइव आकर उसने काफी सारी बातें शेयर कीं। इंस्‍टाग्राम पर एक्‍ट्रेस ने बताया क‍ि आख‍िर क्‍यों उसने अपनी मौत की झूठी खबर फैलाई। पूनम पांडे ने यह भी बताया क‍ि आख‍िर क्‍यों इतनी गंभीर बीमारी को लेकर उन्‍होंने इस तरह की खबर फैलाई।

https://www.instagram.com/p/C24MBqzNQDD/

https://www.instagram.com/p/C24H_mDIa-c/

https://www.instagram.com/p/C24C_LyIy6m/

https://www.instagram.com/p/C21T9Hcoobz/

LIVE UPDATES

कोई मैसेज?

मैं बस यही कहना चाहती हूं कि मैंने अपने फैंस और चाहने वालों को बस इसलिए हर्ट किया, क्योंकि मैं बस सर्वाइकल कैंसर के बारे में जागरुकता फैलाना चाहती थी।

अब आप क्या करेंगी?

मैं जितना ज्यादा हो सकता है सर्वाइकल कैंसर के बारे में जागरुकता फैलाने की कोशिश करुंगी। मैं सबसे इसके लिए माफी मांगती हूं।

आपको कैसा लग रहा है?

सर्वाइकल कैंसर के बारे में खूब चर्चा हो रही है। जो हो रहा है मैं इसके लिए पहले से तैयार थी। हर जगह इसके बारे में बात की जा रही है, बस मेरा काम हो गया और ये बहुत अच्छा है।

मैं खुश हूं

सर्वाइकल कैंसर के बारे में सभी जाने और इसके बारे में पढ़े। मैं यही चाहती थी और ये हो गया। मैं बहुत खुश हूं।

पूनम पांडे वेबसाइट

पूनम पांडे वेबसाइट पर आप सारी जानकारी ले सकते हैं। सर्वाइकल कैंसर कोई ऐसी बीमारी नहीं है, जिसे इग्नोर किया जाए। इसके बारे में सभी को जानना चाहिए।

किसी को नहीं पता

मैं जानती हूं कि किसी को नहीं पता था कि मैं कहां हूं और मैं सभी से इसके लिए माफी भी मांगती हूं। सब मेरे लिए बहुत परेशान थे।

ये माफी मांगने का समय

अगर हम ऐसा नहीं करते तो कोई भी इसके बारे में बात नहीं करता। ऐसा करने के बाद से लोगों ने इसके बारे में सर्च करना शुरू किया और ये ट्रेंड बन गया।

ऐसा क्यों किया?

मैंने सिर्फ ये उन महिलाओं के लिए किया, जो इसके बारे में नहीं जानती और इस गंभीर बीमारी से अपनी जान दे देती है। इसलिए उन्हें एचपीवी टीका लगवाना चाहिए।

मैं कांप रही हूं

मैं अभी कांप रही हूं और मेरे सभी दोस्ती बहुत नाराज है। मुझे नहीं पता मैं उन्हें कैसे मनाउंगी, लेकिन मैंने जो किया उसके लिए मैं बहुत खुश हूं कि ऐसा करने से कम से कम लोगों ने इसके बारे में बात तो की।

ये कोई मजाक नहीं

मैं जानती हूं कि ये कोई मजाक नहीं था, लेकिन मैंने ये सिर्फ जागरुकता के लिए किया। सब इसके बारे में जान ले बस यही मैं चाहती हूं।

कोई फर्क नहीं पड़ता

किसने गाली दी कोई फर्क नहीं पड़ता। कौन क्या कह रहा है वो मायने नहीं रखता। ऐसा करने का जो मकसद था वो पूरा हो गया। बस और क्या चाहिए।

जागरुकता के लिए किया

मैं बस लोगों का जागरुक करना चाहती थी। कल से इस पर खूब चर्चा हो रही है और ये नंबर वन पर ट्रेंड कर रहा है। मैं चाहती थी लोग इसके बारे में बात करें और ऐसा हुआ

कैसा लग रहा है

सर्वाइकल कैंसर से मौत की खबर फैलाने के बाद अब पूनम पांडे माफी मांगने की बात कर रही हैं। उन्‍होंने कहा क‍ि सबसे पहले मैं माफी मांगना चाहती हूं। मेरे चाहने वालों से।

लाइव पूनम पांडे

पूनम पांडे इंस्टाग्राम पर लाइव। बीते 24 घंटे से पूरे देशभर में उनकी मौत की खबर चल रही थी। अब उनके ज‍िंदा होने की बात सामने आई है।

पूनम पांडे

इंस्टाग्राम पर लाइव आएगी पूनम। बीते दिन से चल रही थी पूनम की मौत की खबर। सब लोग थे हैरान कि एक दिन में ऐसा क्या हुआ?

पूनम पांडे

थोड़ी देर में लाइव आएगी पूनम पांडे। इंस्टाग्राम पर लाइव आकर बताएगी ऐसा क्यों किया और क्या था ये सब करने का मकसद?

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ