Shefali Jariwala की मौत पर क्या बोला जिम ट्रेनर? पति पराग त्यागी ने पुलिस में दर्ज कराए बयान

Shefali Zariwala Death Latest Update: एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट और मशहूर एक्ट्रेस शेफाली ज़रीवाला की मौत के कारण को ढूंढने के लिए पुलिस की टीम देर रात बिल्डिंग में पहुंची और अभी भी पुलिस और फोरेंसिक की टीम बिल्डिंग में मौजूद है। सुबह 8 बजे के बाद मुंबई के कूपर अस्पताल में पोस्टमार्टम शुरू होगा। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा।

shefali and husband post
विज्ञापन

Shefali Jariwala Death Latest Update:  एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट और मशहूर एक्ट्रेस शेफाली ज़रीवाला की मौत के कारण को ढूंढने में पुलिस और फोरेंसिक की टीमें बिल्डिंग में मौजूद हैं। फैमिली सूत्र के मुताबिक शेफाली का पिछले कुछ समय से इलाज कर रहा था, जिसके लिए वो दवाई ले रही थीं। वहीं, अंबोली पुलिस ने शेफाली के पति पराग का बयान दर्ज किया। फोरेंसिक की टीम अपने साथ शेफाली के मेडिकल रिपोर्ट भी लेकर गई है। शेफाली जरीवाला के रिश्तेदार कूपर अस्पताल पहुंच गए हैं, जहां उनके शव को पोस्टमार्टम किया जा रहा है ।

विज्ञापन

शेफाली अपनी सेहत को लेकर बेहद अनुशासित

कूपर अस्पताल में मौजूद लोगों में उनकी करीबी दोस्त और फिटनेस ट्रेनर भी शामिल हैं। ट्रेनर ने ऑफ रिकॉर्ड बताया कि शेफाली अपनी सेहत को लेकर बेहद अनुशासित थीं। वह सख्त डाइट लेती थीं, नियमित रूप से व्यायाम करती थीं और फिटनेस को सर्वोच्च प्राथमिकता देती थी। दो दिन पहले ही उनसे मुलाकात हुई थी। वो मिर्गी के दौरे को नियंत्रित करने के लिए कभी भी ठंडे खाद्य पदार्थों और पेय पदार्थों से परहेज करती थीं और मिर्गी दौरे को रोकने के लिए बनाए गए रूटीन का पालन करती थीं।

फोरेंसिक की टीम बिल्डिंग में मौजूद

एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट और मशहूर एक्ट्रेस शेफाली ज़रीवाला की मौत के कारण को ढूंढने के लिए पुलिस की टीम देर रात बिल्डिंग में पहुंची और अभी भी पुलिस और फोरेंसिक की टीम बिल्डिंग में मौजूद है। शेफाली जरीवाला लोखंडवाला शास्त्रीनगर के गोल्डेन रेज बिल्डिंग में रहती थी, अंबोली पुलिस की टीम यहां पहुंची है ,पुलिस के साथ ही फोरेंसिक जांच की टीम भी पहुंची है।

विज्ञापन

विज्ञापन

क्या बोला बिल्डिंग का सिक्योरिटी गार्ड

बिल्डिंग के सिक्योरिटी गार्ड के मुताबिक रात करीब 10 से 10.30 के बीच शेफाली जरीवाला को हॉस्पिटल ले जाया गया, मैने तब गेट खोला, रात 1 बजे बिल्डिंग में शेफाली की मौत की खबर आई ,सुबह पति-पत्नी अपने कुत्ते के साथ बिल्डिंग कंपाउंड में दिखे थे,पुलिस की टीम देर रात बिल्डिंग में पहुंची और अभी भी पुलिस और फोरेंसिक की टीम बिल्डिंग में मौजूद है।

 

विज्ञापन

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ