दिग्गज एक्ट्रेस ने दिया इंडस्ट्री छोड़ने का हिंट, बोलीं- 'अब वक्त आ गया नमस्ते करने का'

बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस ने अब बॉलीवुड के उस सच को उजागर किया है जिसे सुनने के बाद उनके फैंस को बड़ा झटका लगा है। जी हां, एक इंटरव्यू में अभिनेत्री ने इंडस्ट्री छोड़ने का हिंट दिया है। चलिए आपको बताते हैं हम किस एक्ट्रेस के बारे में बात कर रहे हैं।

Seema Pahwa Might Quit Bollywood

Seema Pahwa Might Quit Bollywood

विज्ञापन

बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री सीमा पाहवा ने हाल ही में अपने एक इंटरव्यू में इंडस्ट्री छोड़ने के संकेत दिए हैं। फिल्मों ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’, ‘ड्रीम गर्ल 2’, ‘बरेली की बर्फी’ और ‘शुभ मंगल सावधान’ जैसी हिट फिल्मों में अपने दमदार अभिनय से पहचान बनाने वाली सीमा ने अपनी नाराजगी खुलकर जाहिर की है। उन्होंने कहा कि बॉलीवुड में अब क्रिएटिविटी को खत्म कर दिया गया है और अब सिर्फ बिजनेस माइंडेड लोग इंडस्ट्री चला रहे हैं।

सीमा पाहवा ने कही दिल की बात

सीमा पाहवा ने ‘बॉलीवुड ठिकाना’ से बातचीत करते हुए बताया कि लोग भले ही उनके अभिनय की तारीफ करते हैं, लेकिन अब तक उन्हें किसी भी फिल्म में लीड रोल निभाने का मौका नहीं मिला। उन्होंने कहा कि जब बार-बार तारीफ मिलती है लेकिन मौका नहीं, तो मन में सवाल उठते हैं कि शायद मैं अच्छी हूं, लेकिन उतनी नहीं कि मेरे ऊपर फिल्म बनाई जाए। सीमा ने ये भी कहा कि अब वो उस मुकाम पर पहुंच गई हैं जहां उन्हें लगता है कि बॉलीवुड को जल्द ही नमस्ते कहने का समय आ गया है।

विज्ञापन

इंडस्ट्री की मौजूदा स्थिति पर की बात

इंडस्ट्री की गिरती हालत से आहत सीमा ने इंडस्ट्री की मौजूदा स्थिति पर गहरी चिंता जताते हुए कहा कि आज के दौर में व्यापारिक सोच ने रचनात्मकता का गला घोंट दिया है। उन्होंने कहा कि अब फिल्में बनाने वाले सिर्फ मुनाफा कमाने पर ध्यान देते हैं, न कि कला और कहानी को सहेजने पर। सीमा का मानना है कि जो कलाकार सालों से इस इंडस्ट्री के लिए समर्पित रहे हैं, उनके लिए इस माहौल में काम करना बेहद मुश्किल हो गया है।

नजरअंदाज होने पर बोलीं एक्ट्रेस 

‘पुराने लोग’ कहकर किया जा रहा नजरअंदाज सीमा पाहवा ने ये भी बताया कि उन्हें और उनके जैसे कई दिग्गज एक्टर्स को ‘पुराने ख्यालों’ वाला कहकर फिल्मों से दूर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नए दौर के निर्माता मानते हैं कि सिर्फ ग्लैमर और बड़े पैमाने पर कमर्शियल एलिमेंट्स से फिल्में चलती हैं, ना कि मजबूत अभिनय या अच्छी कहानी से। ऐसे में अनुभवी और संजीदा कलाकारों के लिए मौके लगातार कम होते जा रहे हैं।

विज्ञापन

सीमा पाहवा की अगली फिल्म हालांकि इन सबके बीच सीमा पाहवा अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स को लेकर भी उत्साहित हैं। वो जल्द ही फिल्म ‘भूल चूक माफ’ में राजकुमार राव की मां की भूमिका में नजर आएंगी। इस फिल्म में वामीका गब्बी, जाकिर हुसैन, रघुबीर यादव, संजय मिश्रा और जय ठक्कर जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। करन शर्मा द्वारा निर्देशित ये फिल्म 9 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ