मशहूर एक्ट्रेस ने गुपचुप रचाई शादी, तस्वीरें पोस्ट करके लिखा कैप्शन- जस्ट मैरिड

Sana Altaf-Hakim Shahjahan: फिल्म इंडस्ट्री में एक नई जोड़ी बन गई है, लेकिन इसके बारे में किसी को कोई खबर ही नहीं लगी। जी हां, मलयालम एक्ट्रेस सना अल्ताफ और हकीम शाहजहां ने शादी कर ली है। अब फैंस कपल का बधाई दे रहे हैं।

Sana Altaf, Hakim Shahjahan

Sana Altaf, Hakim Shahjahan

विज्ञापन

Sana Altaf-Hakim Shahjahan: फिल्म इंडस्ट्री में किसी की शादी हो और उसकी चर्चा ना हो, ऐसा तो नहीं हो सकता। जी हां, जो भी स्टार शादी करता है, वह लाइमलाइट में जरूर रहता है, लेकिन इस बार फिल्म इंडस्ट्री के एक कपल ने गुपचुप शादी रचा ली और  पोस्ट करके शादी की जानकारी फैंस के साथ शेयर की। कपल का यूं सीक्रेट तरीके से शादी करना फैंस को हैरान जरूर कर रहा है, लेकिन यह खबर मिलने के बाद फैंस खुश भी बहुत हैं। कपल को शादी की बधाइयां दे रहे हैं।

सना अल्ताफ ने शेयर कीं तस्वीरें

दरअसल, फेमस मलयालम एक्ट्रेस सना अल्ताफ और हकीम शाहजहां ने बीते दिन यानी 17 मई को बेहद सिंपल तरीके से शादी कर ली। जी हां, कपल ने बिना किसी बड़ी पार्टी और इवेंट के शादी की है। दरअसल, सना और हकीम ने केरल के एक रजिस्ट्रार के ऑफिस में शादी की, जिसकी तस्वीरें सना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। फोटोज को शेयर करते हुए सना ने लिखा- जस्ट मैरिड।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sana Althaf (@sana.althaf_)

सिंपल लुक में दिखा कपल

सना ने जो फोटोज शेयर की हैं, उनमें साफ देखा जा सकता है कि कपल बेहद सिंपल लुक में है और वे पेपर साइन कर रहे हैं। कपल की सादगी फैंस का दिल छू रही है। शादी में सना ने जहां लाल बॉर्डर वाली सिंपल व्हाइट साड़ी पहनी, वहीं हकीम ने ऑफ-व्हाइट शर्ट पहनी, जिसमें दोनों बेहद सुंदर लग रहे थे। फैंस कपल को बधाई दे रहे हैं और जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sana Althaf (@sana.althaf_)

विज्ञापन

यूजर्स ने दी बधाई

एक यूजर ने तस्वीरों पर कमेंट करते हुए लिखा कि आपको बहुत-बहुत बधाई। दूसरे यूजर ने कमेंट किया कि शादी की शुभकामनाएं। तीसरे यूजर ने लिखा कि बहुत बधाई। एक अन्य यूजर ने कहा कि आप दोनों साथ में बहुत अच्छे लग रहे हैं। एक यूजर लिखते हैं कि बहुत ही सुंदर। इस तरह के कमेंट्स यूजर्स पोस्ट पर कर रहे हैं। बता दें कि सना और हकीम एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं, इसकी जानकारी किसी को नहीं थी, इसलिए फैंस थोड़े हैरान हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sana Althaf (@sana.althaf_)

विज्ञापन

किसी को नहीं हुआ अंदाजा

बता दें कि शादी से पहले सना ने अपने बर्थडे पर हकीम संग फोटोज शेयर की थीं। उन तस्वीरों को देख कर किसी को भी अंदाज नहीं हुआ कि कपल एक-दूसरे को डेट कर रहा है या नहीं। जब तक सना ने खुद अपनी शादी की फोटोज शेयर नहीं की, तब तक किसी को भी इनके रिश्ते के बारे में कुछ अंदाजा नहीं हुआ।

विज्ञापन

Catch us for latest Bollywood News, New Bollywood Movies update, Box office collection, New Movies Release , Bollywood News Hindi, Entertainment News, Bollywood Live News Today & Upcoming Movies 2024 and stay updated with latest hindi movies only on hindinews24online

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ