'मां... कहां हो मां...', ऑपरेशन थिएटर में जाने से पहले Rakhi Sawant का बुरा हाल

Rakhi Sawant Health Update: राखी सावंत का और वीडियो सामने आया है, जिसमें वो कह रही हैं कि वो ऑपरेशन थिएटर जा रही है। सभी उनके लिए दुआ करें। इंटरनेट पर राखी का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

Rakhi Sawant

Rakhi Sawant

विज्ञापन

Rakhi Sawant Health Update: राखी सावंत इन दिनों हेल्थ परेशानियों का सामना कर रही हैं। अस्पताल से एक्ट्रेस का वीडियो भी सामने आया, जिसमें राखी लोगों से कह रही है कि वो उनके जल्द ठीक होने के लिए प्रार्थना करें। वहीं, अब राखी की सर्जरी होने वाली है और ऑपरेशन थिएटर में जाने से पहले राखी ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनका बुरा हाल नजर आ रहा है। सामने आए वीडियो में राखी फैंस को कह रही हैं कि मैं जल्दी ही ठीक हो जाऊंगी। वहीं, अब ये वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।

राखी का एक और वीडियो आया सामने

सोशल मीडिया पर राखी का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में राखी कह रही हैं कि गाइज, फाइनली वो टाइम आ गया, मैं ऑपरेशन थिएटर जा रही हूं। मैं हंसते-हंसते जाऊंगी और हंसते-हंसते वापस आऊंगी। मैंने बड़े-बड़े दुखों का सामना किया है, मेरे लिए दुआ करना। मां… कहां हो मां, मुझे आपकी जरूरत है। ये बहुत ही दर्दनाक है। इसके आगे राखी कहती है कि मुझे अभी ऑपरेशन थिएटर में लेकर जा रहे हैं। मुझे विश्वास है कि मैं जल्दी ही ठीक होकर वापस आ जाऊं। मैं जानती हूं कि आप सब मेरे लिए दुआ कर रहे हैं। मेरी बॉडी में गंदा ट्यूमर है, डॉक्टर उसे निकाल देगा।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

व्हीलचेयर पर नजर आई राखी

इतना ही नहीं बल्कि राखी के पूर्व पति रितेश ने भी अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि राखी व्हीलचेयर पर बैठी हैं और वॉर्डबॉय उन्हें लेकर जा रहे हैं। वीडियो को शेयर करते हुए लिखा गया कि दिल रो रहा है, डर लग रहा है, मुझे ऊपरवाले पर भरोसा है वो बुरा नहीं करेंगे। वहीं, अब इंटरनेट पर राखी के ये वीडियो वायरल हो रहे हैं। साथ ही यूजर्स भी इस पर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Amit Pandey (@pinkvillalife)

विज्ञापन

यूजर्स दे रहे ऐसा रिएक्शन

एक यूजर ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा कि आप जल्दी ठीक हो जाएंगी। दूसरे यूजर ने लिखा कि गेट वेल सून। तीसरे यूजर ने कमेंट किया कि रिकवर सून। एक और यूजर ने लिखा कि ये पक्का ड्रामा कर रही है। एक और ने लिखा कि ये सब क्या है। इस तरह के कमेंट्स अब यूजर इस पोस्ट पर कर रहे हैं। कुछ लोग जहां राखी के लिए दुआ कर रहे हैं, तो कुछ कह रहे हैं कि वो ड्रामा कर रही हैं। अब हकीकत क्या है ये तो खुद राखी ही जाने, लेकिन अब राखी ने कहा है कि वो ट्यूमर सर्जरी के लिए ऑपरेशन थिएटर जा रही हैं।

विज्ञापन

Catch us for latest Bollywood News, New Bollywood Movies update, Box office collection, New Movies Release , Bollywood News Hindi, Entertainment News, Bollywood Live News Today & Upcoming Movies 2024 and stay updated with latest hindi movies only on hindinews24online

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ