Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

Samay Raina संग जल्द कोलैब करेंगे रणवीर अल्लाहबादिया? इंस्टाग्राम पर कॉमेडियन ने दी जानकारी

Samay Raina Ranveer Allahbadia Collab: पिछले दिनों समय रैना ने YouTube पर Still Alive करके एक वीडियो शेयर की, जिसमें उन्होंने अपने IGL कंट्रोवर्सी के बारे में खुलकर बात की. इसमें रणवीर अल्लाहबादिया को काफी ट्रोल किया. लेकिन अब उन्होंने रणवीर के साथ जल्द कोलैब करने की बात भी सामने रखी है. आइए जानते हैं.

Author
Edited By : Archi Tiwari Updated: Apr 14, 2026 09:14
samay raina ranveer allahabadia collab
samay raina ranveer allahabadia collab

Samay Raina Instagram Q/A: कॉमेडियन समय रैना पिछले दिनों काफी सुर्खियों में रहे. उन्होंने YouTube पर Samay Raina-Still Alive के नाम से एक वीडियो शेयर की, जिसमें उन्होंने इंडियाज गॉट लेटेंट (IGL) से जुड़ी कंट्रोवर्सी को लेकर खुलकर बात की. उन्होंने उस दौरान आए सभी विवादित मुद्दों पर बात कर उनके पीछे का दृश्य बताया. इस वीडियो में रणवीर अल्लाहबादिया को काफी रोस्ट किया गया. दर्शकों को लगा कि रणवीर और समय अब दोबारा कभी साथ नजर नहीं आएंगे. लेकिन कल यानी 13 अप्रैल को इंस्टाग्राम स्टोरी पर बड़ी जानकारी दी, जिसमें उन्होंने यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया संग कोलैबोरेशन की बात कही.

यह भी पढ़ें: वानखेड़े में ‘बेबो’ का हाई वोल्टेज ड्रामा! बीच स्टेडियम Kareena Kapoor का फूटा गुस्सा, वीडियो ने मचाया तहलका

---विज्ञापन---

इंस्टाग्राम पर Q/A के दौरान बताया

दरअसल, कल यानी 13 अप्रैल 2026 को समय रैना ने इंस्टाग्राम पर अपने फैंस के साथ Q/A सेशन रखा, जिसमें फैंस ने उनसे कई तरह के सवाल किए. समय ने भी अपने मस्तीभरे अंदाज में उनको जवाब दिए. इसी बीच एक फैन ने पूछा कि रणवीर अल्लाहबादिया के लिए कुछ? तो इसके जवाब में समय ने लिखा- “Collab Soon!”. यह देखकर फैंस बेहद खुश हो गए.

रणवीर अल्लाहबादिया और समय रैना का विवाद

हाल ही में समय रैना ने अपना नया कॉमेडी स्पेशल स्टिल अलाइव लाया. इस शो में उन्होंने रणवीर पर मजाक भी किया और कहा कि उस घटना से उनका मानसिक स्वास्थ्य प्रभावित हुआ. उन्होंने बताया कि रणवीर ने उस विवादित सवाल को कई बार पूछा था. इसके अलावा भी उन्होंने कई तरीकों से रणवीर को रोस्ट किया था.

---विज्ञापन---

तभी रणवीर अल्लाहबादिया ने भी समय रैना के मजाक पर हल्के-फुल्के अंदाज में जवाब दिया था. उन्होंने कहा था, “समय… कौन समय?” यह सब देखकर फैंस को लगा कि समय और रणवीर के बीच दरार आ गई है. लेकिन समय की जानकारी ने लोगों को उनके रिश्ते को लेकर कन्फ्यूज कर दिया है.

यह भी पढ़ें: Dhurandhar 2 BO Collection Day 26: रणवीर सिंह ‘धुरंधर 2’ के सामने चौपट हुईं बाकी फिल्में,

फैंस का रिएक्शन

फैंस इस कोलैब को लेकर काफी उत्साहित हैं. समय रैना के शो में हंसी-मजाक बहुत अच्छा होता है और रणवीर के पॉडकास्ट में गहरी बातें. दोनों मिलकर कुछ नया और मजेदार बना सकते हैं. बता दें कि समय ने जल्द ही इंडियाज गॉट लेटेंट का नया सीजन लाने का हिंट भी दिया है.

यह भी पढ़ें: साउथ एक्ट्रेस Trisha Krishnan के घर को बम से उड़ाने की मिली धमकी, जांच में जुटी पुलिस

First published on: Apr 14, 2026 09:14 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.