Dhurandhar 2 BO Collection Day 26: रणवीर सिंह 'धुरंधर 2' के सामने चौपट हुईं बाकी फिल्में, चौथे हफ्ते भी रहा भारी दबदबा, जानें कुल कमाई

Dhurandhar 2 Total Box Office Collection: रणवीर सिंह की धुरंधर 2 अपने चौथे हफ्ते में भी सिनेमाघरों में बाकी फिल्मों को मात दे रही है. इसने 26वें दिन भी मोटा पैसा कमाया है. आइए जानते हैं अबतक की कुल कमाई.

dhurandhar 2 box office collection day 26

dhurandhar 2 box office collection day 26

Ranveer Singh Dhurandhar 2 Total Earnings: धुरंधर 2-द रिवेंज अभी भी बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है. 19 मार्च 2026 को रिलीज हुई इस फिल्म को 26 दिन पूरे हो चुके हैं, फिर भी ये नई फिल्मों को चकमा देते हुए आगे निकल गई. दर्शक अभी भी रणवीर सिंह का स्वैग देखने के लिए थिएटर जा रहे हैं. आइए जानते हैं इसकी कुल कमाई.

विज्ञापन
विज्ञापन

धुरंधर 2 का चौथे हफ्ता

आदित्य धर की धुरंधर 2 ने चौथे हफ्ते भी अच्छा प्रदर्शन किया. फिल्म का जोर अभी भी कम नहीं हुआ. Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, धुरंधर 2 ने 26वें दिन लगभग ₹5.20 करोड़ का नेट कलेक्शन किया. यह किसी भी हिंदी फिल्म के लिए चौथे सोमवार का तीसरा सबसे बड़ा कलेक्शन है.

धुरंधर 2 का नेट कलेक्शन

रणवीर सिंह की धुरंधर 2 ने अब तक भारत में 1084 करोड़ रुपये से ज्यादा नेट कलेक्शन कर लिया है. यह आँकड़ा दिखाता है लोग अभी भी फिल्म को कितना पसंद कर रहे हैं. वहीं अगर वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें, तो फिल्म ने अब तक वैश्विक स्तर पर 1700 करोड़ की कमाई की है, जो पुष्पा 2 के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ चुकी है.

विज्ञापन

धुरंधर 2 फिल्म के बारे में

धुरंधर 2 एक स्पाई थ्रिलर फिल्म है, जिसे आदित्य धर ने निर्देशित किया. इसके मुख्य अभिनेता के रूप में रणवीर सिंह नजर आए. वहीं सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल, आर माधवन, राकेश बेदी जैसे कलाकारों ने फिल्म में जान भर दी. फिल्म का एक एक किरदार काफी अहम था, जिसके धांसू प्रदर्शन ने फिल्म को मजेदार बना दिया. आज इस फिल्म ने कई रिकॉर्ड्स तोड़े और अभी भी सिनेमाघरों में अपना दबदबा कायम किए हुए है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ