वानखेड़े में 'बेबो' का हाई वोल्टेज ड्रामा! बीच स्टेडियम Kareena Kapoor का फूटा गुस्सा, वीडियो ने मचाया तहलका

Kareena Kapoor Wankhede Stadium Viral Video: वानखेड़े स्टेडियम में करीना कपूर गुस्से से लाल नजर आई. वे अपने पूरे परिवार के साथ IPL 2026 का मैच देखने आईं थी. लेकिन सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें करीना गुस्सा करते हुए नजर आ रही हैं. आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला.

kareena kapoor

kareena kapoor

Kareena Kapoor IPL Match Viral Video: करीना कपूर बॉलीवुड की सबसे स्टाइलिश और बोल्ड अदाकारों में से एक मानी जाती हैं. लेकिन क्या आपने कभी एक्ट्रेस का रियल लाइफ में गुस्से वाला चेहरा देखा है? पिछले दिनों करीना कपूर खान अपने पति सैफ अली खान, बेटों तैमूर और जेह, और सौतेले बेटे इब्राहिम अली खान के साथ मुंबई इंडियंस (MI) बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का मैच देखने पहुंची थीं. इसी बीच फैंस ने उनके पूरे परिवार को लिफ्ट के पास घेर लिया, जिससे करीना चिड़चिड़ी और असहज नजर आईं.

विज्ञापन
विज्ञापन

फैंस की लगी कतार

दरअसल, करीना मैच देखकर बाहर बड़े अच्छे मूड में निकली थी. वे स्टेडियम के अंदर लिफ्ट का इंतजार करने लगीं. तभी अचानक फैंस की भीड़ ने उन्हें घेर लिया और सभी फोटो खिंचवाने लगे. वीडियो में भी साफ देखा जा सकता है कि फैंस बिना किसी मर्यादा के करीना और उनके पूरे परिवार के साथ फोटोज खिंचवा रहे थे, जिससे वहां पर खड़े सभी लोग असहज महसूस करने लगे. इस पर करीना को अपने स्टाफ पर गुस्सा आ गया और वीडियो में वे उनसे नाराजगी में सवाल करते हुए दिखीं.

भीड़ से तंग आई करीना

भीड़ ने करीना और उनके पूरे परिवार को बुरी तरह घेर लिया था, जिसकी वजह से करीना को यह बात बिल्कुल पसंद नहीं आई. उन्होंने वहां के स्टाफ या टीम मेंम्बर से सवाल किए. साथ ही यह हरकत देखकर सैफ भी बोल उठे कि ‘यह क्या हो रहा है?’, जिसके बाद लिफ्ट में जल्द ही उनका पूरा परिवार चला गया. इस बीच करीना का पारा हाई हो गया था, क्योंकि वीडियो में साफ दिख रहा है कि फैंस ने उन्हें काफी असहज महसूस कराया. सोशल मीडिया पर यह वीडिया तेजी से वायरल हो रही है.

विज्ञापन

IPL मैंच देखने आया पटौदी परिवार

इस समय IPL 2026 चल रहा है, जिसमें पूरा पटौदी परिवार यानी करीना कपूर, उनके दोनों बेटे तैमूर और जेह, सैफ अली खान और सौतेले बेटे इब्राहिम अली खान सभी मैच देखने वानखेड़े स्टेडियम पहुंचे. मैच के दौरान करीना की कई तस्वीरें सामने आई, जिसमें वे मैच का लुत्फ उठा रही हैं. इस दौरान करीना कपूर काफी खुश दिखाई दीं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ