Samantha Ruth Prabhu: सामंथा रुथ प्रभु ने हैदराबाद में खरीदा आलिशान घर, करोड़ों में है एक्ट्रेस के नए फ्लैट की कीमत
Edited By Nancy Tomar

Samantha Ruth Prabhu
Edited By Nancy Tomar

Samantha Ruth Prabhu
Samantha Ruth Prabhu Buys New Flat: साउथ अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) इन दिनों खूब सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस अपनी फिल्मों ही नहीं बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी अक्सर चर्चा में रहती है।
इस बार एक्ट्रेस के सुर्खियों में आने की वजह उनकी फिल्म नहीं बल्कि एक्ट्रेस का नया घर है। जी हां, सामंथा रुथ प्रभु ने एक नया घर खरीद लिया है, जो करोड़ो का है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु ने हैदराबाद में एक नया 3 BHK फ्लैट खरीदा है, जिसकी कीमत 7.8 करोड़ रुपये बताई जा रही है। वहीं, ये फ्लैट ‘जयभेरी ऑरेंज काउंटी’ में स्थित है। इसी के साथ बताया जा रहा है कि इस फ्लैट में 6 पार्किंग स्लॉट हैं और यह बिल्कुल समंदर के सामने हैं।
बताते चलें कि कुछ टाइम पहले खबरें आई थीं कि एक्ट्रेस ने इसी साल फरवरी में भी मुंबई में अपार्टमेंट खरीदा है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस अपार्टमेंट की कीमत 15 करोड़ बताई जा रही है। इतना ही नहीं बल्कि अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु के पास जुबली हिल्स में भी 100 करोड़ का एक आलीशान घर है, जहां सामंथा अपने एक्स हस्बैंड नागा चैतन्य के साथ रहती थीं।
इसी के साथ अगर सामंथा के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में अभिनेत्री फिल्म शाकुंतलम में नजर आई थी। हालांकि, इस फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला और एक्ट्रेस की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुठ खास परफॉर्म नहीं कर पाई। बता दें कि इस फिल्म में देव मोहन भी थे और फिल्म शाकुंतलम ने वर्ल्डवाइड लगभग 11 करोड़ का कलेक्शन किया था।
वहीं, अब अभिनेत्री सामंथा की आने वाली फिल्म की बात करें तो एक्ट्रेस बहुत जल्द ‘कुशी’ में नजर आने वाली है। इतना ही नहीं बल्कि इसके अलावा एक्ट्रेस अमेरिकन वेब सीरीज सिटाडेल की इंडियन में भी नजर आने वाली है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: