जरा हटके है! Salman Khan का 'स्वैग', मुंबई की सड़कों पर कुछ इस अंदाज में घूमते नजर आए 'भाईजान'

Salman Khan Viral Video: सलमान खान हमेशा ही अपने स्वैग से फैंस का दिल जीत लेते हैं। एक्टर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें भाईजान का अलग ही अंदाज नजर आ रहा है। साथ ही यूजर्स भी इस वीडियो को देखकर भाईजान की तारीफ कर रहे हैं।

Salman Khan

Salman Khan

विज्ञापन

Salman Khan Viral Video: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान का अपना एक अलग ही ‘स्वैग’ है। अब भई जब बात ‘भाईजान’ की हो रही है, तो कुछ तो हटके होगा ही। जी हां, सलमान खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, जिसमें टाइगर मुंबई की सड़कों पर घूमते नजर आ रहे हैं। वीडियो को देखकर जहां कुछ यूजर्स सलमान की चिंता कर रहे हैं, तो कुछ टाइगर के स्वैग की तारीफ कर रहे हैं। साथ ही नेटिजंस इस पर अपना रिएक्शन देने से भी पीछे नहीं हट रहे हैं।

सलमान खान के ‘स्वैग’ ने जीता फैंस का दिल

दरअसल, सोशल मीडिया पर सलमान खान का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सलमान खान ब्लैक कलर की टी-शर्ट और शॉर्ट पहने अलग ही अंदाज में नजर आ रहे हैं। वीडियो में भाईजान जबरदस्त अंदाज में साइकिलिंग कर रहे हैं। सलमान खान के मूड को देखकर साफ लग रहा है कि वो अपनी बॉडी पर खूब ध्यान दे रहे हैं और फिटनेस को लेकर वो बिल्कुल भी लापरवाह नहीं हैं।

विज्ञापन

यूजर्स ने किया रिएक्ट

अब सोशल मीडिया पर सलमान खान का ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर यूजर्स भी जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने इस पर कमेंट किया कि क्या अंदाज है। दूसरे ने कहा कि भाईजान का अपना अलग ही जलवा है। एक और यूजर ने कहा कि सलमान खान, रॉकस्टार। एक अन्य ने कहा कि मजा ही आ गया। बता दें कि इस वीडियो को देखकर यूजर्स सलमान खान की फिटनेस की भी खूब तारीफ कर रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Voompla (@voompla)

विज्ञापन

वोटिंग के दौरान भी लूटी लाइमलाइट

बीते दिन भी सलमान खान बेहद ही अलग लुक में नजर आए थे। दरअसल, 20 मई को वोटिंग के दौरान भाईजान ने जमकर लाइमलाइट लूटी थी। हालांकि इन दिनों फैंस को टाइगर की चिंता भी है क्योंकि सलमान खान के घर पर 14 अप्रैल की सुबह फायरिंग हुई थी, जिसके बाद से लोगों को उनकी चिंता सताने लगी थी। हालांकि पुलिस ने इस मामले में तेजी से कार्रवाई करते हुए कई आरोपियों को अरेस्ट किया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

विज्ञापन

लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली फायरिंग की जिम्मेदारी

बता दें कि लॉरेंस बिश्नोई ने कई बार सलमान खान को मारने की धमकी दी है। हाल ही में हुई फायरिंग की जिम्मेदारी भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ही ली थी। फायरिंग के कुछ देर बाद ही सोशल मीडिया पर एक पोस्ट सामने आया था, जिसमें अनमोल बिश्नोई ने इस फायरिंग की जिम्मेदारी ली थी। हालांकि पुलिस ने इस मामले में अनमोल बिश्नोई के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (LOC) भी जारी किया है।

विज्ञापन

Catch us for latest Bollywood News, New Bollywood Movies update, Box office collection, New Movies Release , Bollywood News Hindi, Entertainment News, Bollywood Live News Today & Upcoming Movies 2024 and stay updated with latest hindi movies only on hindinews24online

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ