हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

रोंगटे खड़े कर देगा Battle Of Galwan का ये नया गाना, Salman Khan ने बताई रिलीज डेट

Matrubhumi Song: सुपरस्टार Salman Khan की फिल्म Battle Of Galwan जल्द ही सिनेमाघरों में दिखने वाली है. इससे पहले एक्टर ने खुद इंस्टाग्राम पर फिल्म का ये नया गाने के बारे में बताया है. गाने की धुन आपके अंदर देशप्रेम की भावना को दुगना कर देगी.

विज्ञापन
Salman Khan Battle Of Galwan Song

Battle Of Galwan New Song: बॉलीवुड के भाईजान Salman Khan की फिल्म Battle Of Galwan का नया गाना आ रहा है, जो देशप्रेम से भरा हुआ है. यह गाना गलवान घाटी की बहादुरी की कहानी को बयां करता है. सलमान खान ने खुद इंस्टाग्राम पर गाने की रिलीज डेट बताई है.

यह भी पढ़ें: Border 2 X Review: ‘बवंडर है…’, रिलीज होते ही ब्लॉकबस्टर हुई सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’, फिल्म को मिली इतनी रेटिंग

कब होगा गाना रिलीज?

सलमान खान ने खुद इंस्टाग्राम पर गाने की झलक दिखाते हुए बताया कि देशभक्ति से भरा ये गाना कल यानी 24 जनवरी, 2026 को रिलीज होगा. इस गाने का नाम ‘मातृभूमि’ है. वीडियो में तिरंगा और गलवान घाटियां दिखाई जा रहीं हैं, जिसमें बैकग्राउंड में ये गाना बज रहा है.

विज्ञापन

हिमेश रेशमिया का म्यूजिक

इस फिल्म में हिमेश रेशमिया म्यूजिक दे रहे हैं. वहीं अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल की आवाज सुनाई देगी. इस फिल्म के डायरेक्टर Apoorva Lakhia हैं. वहीं लीड में सलमान खान के साथ एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह भी नजर आएगी.

यह भी पढ़ें: ‘बॉर्डर 2’ के रिलीज होते ही सनी देओल के फैंस को मिला झटका! फर्स्ट डे फर्स्ट शो कई जगह हुए कैंसिल

विज्ञापन

किस बारे में है फिल्म?

Battle Of Galwan फिल्म 2020 की गलवान वैली फाइट की सच्ची घटना पर बेस्ड है. फिल्म 17 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. यह एक्शन, इमोशन और पैट्रियॉटिज्म से भरी फिल्म है. हालांकि, 26 जनवरी से पहले इस फिल्म का एक गाना पहले ही रिलीज हो जाएगा.

यह भी पढ़ें: Oscars 2026 में 2 घंटे 17 मिनट की फिल्म ने रचा इतिहास, 16 नॉमिनेशंस पाकर तोड़ा ‘टाइटैनिक’ का रिकॉर्ड

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Archi Tiwari

नमस्कार, मैं आर्ची तिवारी हूं और वर्तमान में News 24 में एंटरटेनमेंट डेस्क पर कार्यरत हूं. इससे पहले मैंने बतौर सब-एडिटर के रूप में हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट संभाली है, जहां शोध-आधारित और तथ्यात्मक कंटेंट पर विशेष फोकस रहा. अंतरराष्ट्रीय मामलों और राष्ट्रीय समाचारों में भी मेरी गहरी रुचि है. मेरी शैक्षणिक पृष्ठभूमि में सिंघानिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से मास्टर डिग्री शामिल है. करियर की शुरुआत में फ्रीलांसिंग और कई संस्थानों में इंटर्नशिप से की है. मेरा उद्देश्य हमेशा विश्वसनीय, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित पत्रकारिता करना है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola