'बॉर्डर 2' के रिलीज होते ही सनी देओल के फैंस को मिला झटका! फर्स्ट डे फर्स्ट शो कई जगह हुए कैंसिल

Border 2 Morning Shows Cancelled: सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ फाइनली सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. वहीं रिलीज होते ही फैंस को दिक्कतों का सामना करना पड़ा. कई जगह फिल्म के मोर्निंग शोज को कैंसिल कर दिया गया. चलिए आपको भी बताते हैं आखिर इसके पीछे का क्या कारण है?

Border 2 Morning Shows Cancelled

'बॉर्डर 2' के शोज हुए कैंसिल

Border 2 Morning Shows Cancelled: सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म से उम्मीद की जा रही है कि ये इस साल की बड़ी फिल्म बन सकती है और कमाई के मामले में बाकी बड़ी फिल्मों को भी धूल चटा सकती है. मेकर्स ने जब से फिल्म का पहला लुक जारी किया था, तभी से फैंस के बीच इस फिल्म का क्रेज देखने को मिल रहा था और वो इसकी रिलीज का इंतजार कर रहे थे. वहीं अब फिल्म के रिलीज होते ही फैंस को बड़ा झटका लगा है. कई जगह फिल्म के सुबह के शोज को कैंसिल कर दिया गया. जिससे ऑडियंस को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा.

विज्ञापन

मुंबई में हुए कैंसिल

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार मुंबई के मैक्सस बोरीवली में फिल्म का फर्स्ट डे फर्स्ट शो कैंसिल करना पड़ा. इसके पीछे का कारण ये है कि फिल्म के प्रिंट्स थिएटर में देरी से पहुंचे. रिपोर्ट्स के मुताबिक ज्यादातर थिएटर्स में सुबह के शोज को कैंसिल ही करना पड़ा. इससे जो फैंस सुबह उठकर शोज देखने के लिए थिएटर पहुंचे थे, उन्हें भी निराशा का सामना करना पड़ा. हालांकि थिएटर मालिकों का कहना है कि फिल्म डाउनलोड होते ही वो शोज को रीशेड्यूल करेंगे और जिसके बाद ऑडियंस को फिल्म दिखाई जाएगी.

विज्ञापन

क्यों कैंसिल हुए शोज?

रिपोर्ट्स के मुताबिक UFO Moviez जैसे डिलीवरी प्लेटफॉर्म ने सिनेमाघर मालिकों को गुरुवार बताया था कि फिल्म का कंटेंट देरी से डाउनलोड होगा, जिससे प्रिंट्स भी देरी से दिए जाएंगे. इसके साथ ही एक सीनियर ट्रेड पर्सन ने भी HT से बातचीत करते हुए बताया था कि कंटेंट तैयार होने में देरी लगी जिसका असर मॉर्निंग शोज पर देखने को मिल सकता है. भारत के कई थिएटर्स में 8 या 9 बजे वाले शोज रद्द हो सकते हैं.

विज्ञापन

फिल्म में कौन-कौन?

बता दें सनी देओल स्टारर ‘बॉर्डर 2’ को रिलीज से पहले ही ऑडियंस का अच्छा रिस्पॉन्स मिल चुका है. ट्रेलर के साथ-साथ फिल्म के गानों को भी काफी पसंद किया गया है. फिल्म में इस बार सनी देओल के साथ-साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी लीड रोल में नजर आए हैं. इनके साथ ही मेधा राणा, आन्या सिंह, मोना सिंह और सोनम बाजवा भी मुख्य भूमिका में हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ