'2 करोड़ रुपए नहीं, तो जान से मार देंगे', Salman Khan को फिर मिली जान से मारने की धमकी

Salman Khan: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को एक बार फिर से जान से मारने की धमकी मिली है। इस बार अभिनेता से 2 करोड़ रुपये की मांग की गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और जल्दी ही आरोपी के पकड़ने की उम्मीद की जा रही है।

Salman Khan

Salman Khan (File Photo)

विज्ञापन

Salman Khan: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान इन दिनों लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। सलमान खान के फैंस को भी उनकी चिंता सता रही है। बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद से ही सलमान खान को लेकर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। हालांकि, बाबा की हत्या के बाद सलमान खान को जान से मारने की धमकी मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए धमकी देने वाले को अरेस्ट कर लिया था। अब, फिर से सलमान खान को जान से मारने की धमकी मिली है, जिससे सलमान के फैंस की चिंता बढ़ गई है।

मुंबई पुलिस के ट्रैफिक कंट्रोल विभाग को आया मेल

दरअसल, जानकारी मिल रही है कि मंगलवार की सुबह मुंबई पुलिस के ट्रैफिक कंट्रोल विभाग को धमकी भरा मेल आया, जिसमें सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी गई है। इस मेल में 2 करोड़ रुपये की मांग की गई है। इतनी मोटी रकम की मांग करते हुए कहा गया है कि अगर सलमान खान ने 2 करोड़ रुपये नहीं दिए, तो जान से मार डालेंगे। हालांकि पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है। ये धमकी किसने दी है अभी इसके बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

सलमान की सुरक्षा बढ़ाई गई

इस खबर के सामने आने के बाद एक बार फिर से सलमान खान के फैंस चिंता में आ गए हैं। कथित तौर पर बाबा सिद्दीकी की हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है। बाबा की मौत के बाद से ही मामला सलमान खान को लेकर भी गरम हुआ, जिसके बाद सलमान की सुरक्षा बढ़ाई गई। लगातार मिल रही धमकियों के बाद भी सलमान खान अपना काम कर रहे हैं। गौरतलब है कि बाबा की हत्या के बाद सलमान खान ने बिग बॉस 18 की शूटिंग कैंसिल कर दी थी, लेकिन कमिटमेंट की वजह से सलमान ने काम पर वापसी की और अपने वादे को पूरा किया।

काले हिरण की हत्या का है मामला

बता दें कि सलमान खान को अक्सर लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से जान से मारने की धमकी मिलती रहती है। इस साल की शुरुआत में सलमान के घर पर फायरिंग भी हुई थी, जिसकी जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ही ली थी। मामला काले हिरण की हत्या का है, बिश्नोई समाज का कहना है कि सलमान खान इसके लिए उनके समाज से माफी मांग लें, लेकिन सलमान और उनके परिवार का कहना है कि जब उन्होंने कुछ किया ही नहीं है, तो फिर माफी किस बात की?

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ