Mahadev Betting App केस में जेल नहीं जाना चाहता ये एक्टर, विदेश से भेजी अग्रिम जमानत की अर्जी

Sahil Khan, Mahadev Betting App Case: महादेव बेटिंग ऐप केस में फंसे एक्टर साहिल खान भारत आना चाहते हैं, जिसके लिए उन्होंने एंटीसिपेटरी बेल के लिए आवेदन किया है। जी हां, इस केस में कई बड़े सितारों का नाम फंसा हुआ है।

Sahil Khan

Sahil Khan

विज्ञापन

Sahil Khan, Mahadev Betting App Case: महादेव बेटिंग ऐप केस, जिसने कुछ टाइम पहले जमकर सुर्खियां बटोरी थी। जी हां, अब ये मामला एक बार फिर से चर्चा में आ गया है। दरअसल, इस केस में फंसे ‘स्टाइल’ फेम एक्टर साहिल खान ने अग्रिम जमानत के लिए आवेदन किया। बता दें कि बीता साल 2023 नवंबर में साहिल का नाम इस केस से जुड़ा था।

महादेव बेटिंग ऐप केस में फंसे हैं साहिल खान

दरअसल, हाल ही में bollywoodbubble ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में बताया गया कि साहिल खान ने महादेव बेटिंग ऐप केस में एंटीसिपेटरी बेल के लिए आवेदन किया है। bollywoodbubble की मानें तो मुंबई पुलिस महादेव बेटिंग ऐप केस में फंसे साहिल खान की तलाश कर रही है। वहीं, अब साहिल ने दुबई से भारत आने के लिए एंटीसिपेटरी बेल के लिए अपील की है।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bollywood Bubble (@bollywoodbubble)

पिता के इलाज के लिए भारत आना चाहते हैं साहिल

सामने आई जानकारी के अनुसार साहिल खान अपने पिता के इलाज के लिए इंडिया आना चाहते हैं। कहा जा रहा है कि साहिल के पिता कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं और साहिल उनके लिए वापस आना चाहते हैं। सूत्रों की मानें तो अगर साहिल इंडिया आते हैं तो उन्हें अपना पासपोर्ट जमा कराना होगा और दी गई तारीख के अनुसार कोर्ट में पेश होने तक उन्हें अरेस्ट नहीं किया जाएगा।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sahil Khan (@sahilkhan)

विज्ञापन

क्या है साहिल पर आरोप?

अगर सामने आई रिपोर्ट्स की मानें तो इस केस में साहिल का नाम 26वें नंबर पर है। IPC की धारा 420, 467, 468, 471, 120(B) और जुआ एक्ट, IT एक्ट के तहत साहिल पर केस दर्ज किया गया है, जिसके मुताबिक साहिल पर सिर्फ इसके प्रमोशन ही नहीं बल्कि इस ऐप को ऑपरेट करके मोटा मुनाफा कमाने का भी आरोप है। बता दें कि इस केस में ना सिर्फ साहिल बल्कि कई अन्य बड़े सितारों के भी नाम शामिल हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ