जो विराट कोहली नहीं कर पाए वो शुभमन गिल ने कर दिखाया, 15 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़कर रच दिया इतिहास
Shubman Gill: टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में बल्ले से जमकर धमाल मचाया. गिल ने इस तीन मैचों की वनडे सीरीज में कुल 334 रन बनाए और एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया.
शुभमन गिल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में बनाए 334 रन (PIC Credit - ANI)
Shubman Gill: टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया. इस सीरीज में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने बल्ले से जमकर तबाही मचाई. गिल ने पहले वनडे में शानदार शतक जड़ा, जबकि दूसरे मुकाबले में सबसे तेज दोहरा शतक लगाकर इतिहास रच दिया. हालांकि, तीसरे वनडे में वह सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने सीरीज में ऐसा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया, जो इससे पहले कोई भारतीय कप्तान नहीं बना सका था. गिल ने 3 मैचों की वनडे सीरीज में कुल 334 रन बनाकर 15 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया. हैरानी की बात है कि इस मामले में टॉप-5 कप्तानों की इस लिस्ट में पाकिस्तान के बाबर आजम का तो नाम है, लेकिन विराट कोहली का नहीं है.
विज्ञापन
शुभमन गिल ने वेस्टइंडीज वनडे सीरीज में 334 रन बनाकर रचा इतिहास
वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में शुभमन गिल ने 3 पारियों में कुल 334 रन बनाए, जिसमें एक शतक और एक दोहरा शतक शामिल रहा. इस दौरान उनका बल्लेबाजी औसत 167 का रहा. इस शानदार प्रदर्शन के साथ गिल ने जिम्बाब्वे के ब्रेंडन टेलर का 15 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया. गिल अब वनडे क्रिकेट में तीन मैचों की सीरीज में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. इसी की साथ उन्होंने ब्रेंडन टेलर, बाबर आजम और शाई होप सबको पीछे छोड़ते हुए इस लिस्ट में नंबर-1 पर काबिज हो गए.
विज्ञापन
वह इस फॉर्मेट में तीन मैचों की सीरीज में 300 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के सिर्फ दूसरे कप्तान भी हैं. गिल से पहले तीन मैचों की वनडे सीरीज में बतौर भारतीय कप्तान सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम था. कोहली ने 2017 में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज में 263 रन बनाए थे. अब गिल ने 334 रन बनाकर इस रिकॉर्ड को अपने नाम कर लिया है.
– Hundred in first ODI Match. – Double Hundred in second ODI Match. – Highest scorer of the series. – POTM in 2nd ODI Match. – Won player of the series award.
प्लेयर ऑफ द सीरीज बनकर कर ली धोनी-गांगुली की बराबरी
शुभमन गिल 334 रनों के साथ इस तीन मैचों की वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे. इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज से नवाजा गया. यह उनके वनडे करियर का 7वां प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड रहा. इसके साथ ही उन्होंने भारत के लिए वनडे में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड जीतने के मामले में सौरव गांगुली, युवराज सिंह और एमएस धोनी की बराबरी कर ली है. भारत की ओर से वनडे में प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड जीतने के मामले में अब गिल से आगे सिर्फ सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली हैं.