The Great Indian Kapil Show में परिणीति, दिलजीत और इम्तियाज, खोलेंगे कई अनसुने राज

The Great Indian Kapil Show, Amar Singh Chamkila: दर्शकों को कपिल शर्मा का नया शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ खूब पसंद आ रहा है। शो के तीसरे एपिसोड का प्रोमो भी आ गया है, जिसमें इस बार के खास मेहमानों को रिवील किया गया है।

The Great Indian Kapil Show

The Great Indian Kapil Show

विज्ञापन

The Great Indian Kapil Show, Amar Singh Chamkila: एक तरफ जहां अपकमिंग फिल्म ‘अमर सिंह चमकीला’ खूब सुर्खियों में बनी हुई है, तो दूसरी तरफ कपिल शर्मा का नया शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ भी खबरों के बाजार में छाया हुआ है। जी हां, हाल ही में कपिल के शो का दूसरा एपिसोड रिलीज हुआ, जिसमें भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई।

कौन होगा तीसरे एपिसोड का खास मेहमान?

वहीं, शो के पहले एपिसोड में कपूर फैमिली आई थी। अब इस शो का लेटेस्ट प्रोमो भी आ गया है, जिसमें शो के तीसरे एपिसोड के खास मेहमानों का खुलासा हो गया है। आइए आपको बताते हैं कि इस बार शो में कौन हैं खास मेहमान?

Advertisment

रिलीज हुआ नया प्रोमो वीडियो

हाल ही में नेटफ्लिक्स ने कपिल शर्मा के शो के नए प्रोमो को रिलीज किया है।इस प्रोमो वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि इस बार कोई और नहीं बल्कि ‘अमर सिंह चमकीला’ की स्टारकास्ट कपिल के मेहमान हैं। जी हां, साथ ही फिल्म के डायरेक्ट इम्तियाज अली भी इस बार शो में खूब रंग जमाएंगे। इस प्रोमो वीडियो को शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा गया कि अब होगा म्यूजिक, कॉमेडी और मस्ती का ब्लास्ट, जब आएंगे @imtiazaliofficial’s चमकीला के स्टारकास्ट… जैसे ही ये प्रोमो सामने आया तो दर्शकों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा और लोगों ने इस पर जमकर कमेंट करना शुरू कर दिया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

यूजर्स ने किए खूब कमेंट्स

एक यूजर ने पोस्ट पर कमेंट किया कि बेसब्री से इस एपिसोड का इंतजार। दूसरे यूजर ने लिखा कि ये मुझे बहुत पसंद है। एक अन्य ने लिखा कि इसे जल्दी रिलीज करो। एक और ने कमेंट किया कि इस बार मजा आ जाएगा। इतना ही नहीं अगर प्रोमो वीडियो की बात करें तो इसमें आप साफ देख सकते हैं कि कपिल शर्मा कैसे अपने मेहमानों से मजे ले रहे हैं।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

बता दें कि इन दिनों परिणीति चोपड़ा और दिलजीत दोसांझ अपनी आने वाली इस फिल्म को लेकर खूब सुर्खियों में है। फैंस को बेसब्री से इस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार है। फिल्म ‘अमर सिंह चमकीला’ को 12 अप्रैल 2024 को रिलीज किया जाएगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ