23 साल में बनी 'लव एंड गॉड', रिलीज से पहले 2 एक्टर्स और डायरेक्टर की हुई मौत, फिर सिनेमाघरों में पहुंची फिल्म

Bollywood Kissa: आज के दौर में किसी भी मूवी को बनाने में 1 या 2 साल का समय लगता है. लेकिन क्या आप जानते हैं एक ऐसी मूवी है, जिसे बनने में 23 साल का समय लगा था. इतना ही नहीं मूवी की शूटिंग के दौरान फिल्म के लीड एक्टर की मौत भी हो गई थी. चलिए जानते हैं इस मूवी के बारे में.

love and god

23 साल में बनकर तैयार हुई ये फिल्म (PIC-YouTube ( @TheHindiClassics566 )

आज के दौर में मूवी बनाने में काफी कम समय लगता है.  लेकिन पुराने दौर में किसी भी मूवी को बनाने में कई सालों की मेहनत लगा करती थी. दरअसल पुराने दौर में मूवी को बनाने के लिए फिल्म के डायरेक्टर को सही मौसम तो कभी सही समय का इंतजार करना पड़ता था. इतना ही नहीं कई बार पसंदीदा स्टार्स की डेट मिलने में भी काफी समय लग जाता था. लेकिन क्या आप जानते हैं कि बॉलीवुड में एक ऐसी मूवी भी रिलीज हुई है, जिसे बनने में 23 साल का लंबा समय लगा था, जिसके बाद यह मूवी तैयार हुई थी.

विज्ञापन

इस मूवी की खास बात यह है कि जिस एक्टर को लेकर मूवी की कहानी तैयार की गई थी, उसकी मौत  मूवी की शूटिंग के दौरान ही हो गई थी. इतना ही नहीं मूवी के डायरेक्टर ने भी फिल्म की रिलीज से पहले दुनिया को अलविदा कह दिया था. बता दें कि इस मूवी का एक लीड एक्टर भी दुनिया से चला गया था. अब आप भी इस मूवी का नाम जनने के लिए काफी एक्साइटेड हो गए है, तो चलिए बिना देर किए हम आपको मूवी का नाम बताने जा रहे हैं.

विज्ञापन

कौन सी है ये फिल्म?

हम बात कर रहे हैं फिल्म ‘लव एंड गॉड’ की. आपको बता दें कि यह मूवी लैला मजनू की मशहूर लव स्टोरी पर तैयार की गई है. इस मूवी का निर्देशन आसिन संभाला था और फिल्म को प्रोड्यूस भी किया था. बता दें कि इस मूवी की शूटिंग साल 1963 में शुरू की गई थी. लेकिन साल 1964 में गुरुदत्त का निधन हो गया था, जिसके बाद यह मूवी ठंडे बस्ते में चली गई थी.

विज्ञापन

आपको बता दें कि डायरेक्टर ने फिल्म ‘लव एंड गॉड’ में गुरुदत्त को कैस यानी ‘मजनूं’ के किरदार के लिए साइन किया था. इस मूवी में उनके साथ निम्मी नजर आने वाली थी, जो लैला का रोल प्ले कर रही थी.

कब रिलीज हुई थी ‘लव एंड गॉड’

आपको बता की साल 1970 में मूवी ‘लव एंड गॉड’ के प्रोड्यूसर और डायरेक्टर आसिफ ने दोबारा शुरू किया था. लेकिन यह भी हैरान करने वाली बात है कि मूवी की शूटिंग शुरू होने के बाद मार्च 1971 में आसिफ ने भी दुनिया को अलविदा कह दिया था. इस मूवी के लिए उन्होंने संजीव कुमार को लिया था. लेकिन डायरेक्टर के निधन के बाद यह मूवी बंद हो गई थी. लेकिन लगभग 15 साल बाद आसिफ की पत्नी अख्तर आसिफ ने पति का प्रोजेक्ट पूरा करने का सोचा और इसके लिए उन्होंने प्रोड्यूसर डायरेक्टर केसी बोकाड़िया संग हाथ मिलाया था. इस मूवी का साल 1986 में रिलीज किया गया था. लेकिन हैरानी की बात यह थी कि रिलीज से पहली फिल्म के दूसरे लीड एक्टर संजीव कुमार का भी निधन हो गया था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ