'डटकर सामना किया…', शाहरुख खान ने स्मित मच्छार की बहादुरी को किया सलाम; पोस्ट हुआ वायरल

Shahrukh Khan Salutes Smit Machchhar: बॉलीवुड के ‘किंग’ शाहरुख खान ने रियल लाइफ हीरो कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी को सलाम किया है. सोशल मीडिया पर ‘किंग खान’ ने स्मित मच्छार के लिए खास पोस्ट शेयर किया है. चलिए जानते हैं एक्टर ने क्या कुछ लिखा.

Shahrukh Khan Salutes Smit Machchhar

शाहरुख खान ने स्मित मच्छार को किया सलाम (Pic Credit- Instagram)

विज्ञापन

Shahrukh Khan Salutes Smit Machchhar: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने फ्लाईदुबई के रियल लाइफ हीरो कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी को सलाम किया है. एक्टर ने कैप्टन के लिए स्पेशल पोस्ट शेयर किया है. दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट को हादसे से जिस तरह स्मित मच्छार ने बचाया है, अब पूरी दुनिया में उनकी बहादुरी के चर्चे हो रहे हैं और हर कोई उनके साहस को सलाम कर रहा है. बॉलीवुड के ‘किंग’ शाहरुख खान ने भी स्मित मच्छार के लिए स्पेशल पोस्ट शेयर कर उनकी हिम्मत की तारीफ की है. सोशल मीडिया पर अब शाहरुख खान की पोस्ट काफी वायरल हो रही है. चलिए जानते हैं एक्टर ने अपनी पोस्ट में क्या कुछ लिखा.

क्या बोले शाहरुख खान?

शाहरुख खान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है, जो मिनटों में वायरल भी हो गया है. स्मित मच्छार की तारीफ करते हुए शाहरुख खान ने लिखा, ‘कैप्टन स्मित मच्छर आपने सबसे कठिन समय में दृढ़ता से डटकर सामना किया. विपरीत परिस्थितियों का डटकर सामना करना और अपनी जान जोखिम में डालना आसान नहीं होता, लेकिन आपने जहाज पर सवार लोगों की रक्षा के लिए ऐसा ही किया और हमें दिखाया कि एक कप्तान होने का क्या मतलब होता है. साहस और कर्तव्य की सच्ची मिसाल. आपके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं, देश को आप पर गर्व .’

विज्ञापन

174 यात्रियों की बचाई जान

शाहरुख खान का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. ‘किंग खान’ के साथ-साथ सलमान खान ने भी पोस्ट शेयर कर स्मित मच्छार की तारीफ की. स्मित मच्छार के चर्चे पूरी दुनिया में हो रहे हैं. वहीं अब स्मित मच्छार की बहादुरी की मिसाल सदियों तक दी जाएगी. स्मित मच्छार ने अपनी जान पर खेलकर 174 यात्रियों की जान बचाई, जिसके बाद हर कोई उनको सलाम कर रहा है.

विज्ञापन

क्या है पूरा मामला?

दरअसल 30 सितंबर को फ्लाईदुबई की फ्लाइट में ऐसा हादसा हुआ था, जिससे सबकी रूह कांप गई. उड़ान के दौरान स्मित मच्छार पर उनके को-पायलट ने हमला कर दिया था. हमले में स्मित मच्छा गंभीर रूप से घायल भी हो गए थे. वहीं विमान की ऊंचाई भी तेजी से कम हो गई थी, जिसके बाद यात्रियों की जानी भी जोखिम में आ गई थी. तभी घायल होने के बाद भी स्मित मच्छार ने बहादुरी दिखाते हुए कॉकपिट का दरवाजा खोल दिया, जिसके बाद यात्रियों को अंदर आने का मौका मिला और उन सभी ने हमलावर को कब्जे में किया और स्मति मच्छा ने घायल होने के बाद भी विमान संभाला और यात्रियों की जान बचाई.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ