Vaibhav Sooryavanshi and Saim Ayub

IND vs PAK: बेबी सेलिब्रेशन के बाद पाकिस्तानी ही सैम अयूब को कर रहे हैं ट्रोल, अहमद शहजाद ने बनाया मजाक

IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच 3 अक्टूबर 2026 का एशियन गेम्स का गोल्ड मेडल मुकाबला खेला गया था. जहां पर पाकिस्तान की टीम को हार का सामना करना पड़ा था. इस मुकाबले में पाकिस्तानी खिलाड़ी सैम अयूब ने बेहद शर्मनाक हरकत की थी.

IND vs PAK: पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2026 में सिल्वर मेडल जीता. फाइनल मुकाबले में उन्हें टीम इंडिया के खिलाफ शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था. इस मुकाबले में टीम इंडिया ने गेंद और बल्ले दोनों के साथ ही कमाल का प्रदर्शन किया था. जिसके कारण ही भारतीय टीम को 19 रनों से जीत मिली. हालांकि इस जीत से ज्यादा चर्चा सैम अयूब के बेबी सेलिब्रेशन की हो रही है. पाकिस्तानी खिलाड़ी अहमद शहजाद ने ही उन्हें जमकर ट्रोल कर दिया है. 

विज्ञापन

अहमद शहजाद ने सैम अयूब को किया ट्रोल 

सैम अयूब ने वैभव सूर्यवंशी को आउट करने के बाद बेबी सेलिब्रेशन किया था. जिसके बाद पाकिस्तान की टीम मुकाबला हार गई. जिसके कारण ही अयूब बहुत ज्यादा ट्रोल हो रहे हैं. पाकिस्तानी खिलाड़ी अहमद शहजाद ने सैम अयूब को ट्रोल करते हुए अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, ‘ये आप लोग क्या कर रहे हो? दुनिया ने आपको बच्चा बनाया हुआ है. भारत ने बिल्कुल ही बनाया हुआ है क्रिकेट के अंदर. चौथा-पांचवां मैच आप उनसे हार गए हैं.  फाइट आप शो नहीं कर रहे. एक्टिंग आपकी खत्म नहीं होती.’ 

विज्ञापन

स्पिन ऑलराउंडर सैम अयूब ने इस मुकाबले में गेंद और बल्ले दोनों के साथ ही निराश किया. जिसके कारण ही वो और ज्यादा ट्रोल हो रहे हैं. जिसके कारण ही अहमद शहजाद ने अयूब को ट्रोल करते हुए कहा, ‘क्या सैम अयूब ने बीच में से कोई स्पिन कर दिया था? क्या बोल्ड कर दिया था? रिवर्स स्वीप खेलने गया था, एज लग गया. ठीक है, सेलिब्रेट करना चाहिए. लेकिन ये क्या होता है.’ 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ