बॉलीवुड का सबसे विवादित सीन, 1969 में एक्टर की इस हरकत से रो पड़ी थी एक्ट्रेस; सेंसर बोर्ड में फंसी रही 10 साल

आज के दौर में हिंदी सिनेमा की फिल्मों किसिंग सीन को लेकर कोई परहेज नहीं किया जाता है. लेकिन पुराने दौर में किसी मूवी में किसिंग सीन को सही नहीं माना जाता था. कई बार फिल्मों में किसिंग सीन को लेकर विवाद होता रहा है. लेकिन आज हम आपको एक ऐसी मूवी के बारे में बताएंगे, जब एक एक्ट्रेस को एक्टर ने 5 मिनट तक जबरदस्ती किस किया था.

do SHIKARI, rekha

बॉलीवुड का सबसे विवादित सीन (PIC-IMDb)

विज्ञापन

बॉलीवुड मूवी में जब भी किसी किसिंग सीन्स या इंटीमेट सीन्स को लेकर विवाद होता है, साल 1969 में हुए एक सीन का जिक्र जरूर होता है. लेकिन आज के दौर में ओटीटी पर इस तरह की सीन्स को फिल्माने और दिखाने में किसी भी प्रकार का कोई परहेज नहीं किया जाता है. लेकिन एक दौर ऐसा भी था, जब फिल्मों में किसिंग सीन्स को लेकर विवाद हुआ करता था और इस तरह के सीन्स को टैबू टॉपिक माना जाता था.

आज हम आपको बॉलीवुड की एक ऐसी मूवी के बारे में बताएंगे, जो 45 साल पहले रिलीज की गई थी. लेकिन इस मूवी का किसिंग सीन को लेकर काफी विवाद हुआ था. दरअसल, इस मूवी की शूटिंग साल 1969 में शुरू हुई और इसे साल 1970 में पूरा कर लिया गया था. लेकिन इस मूवी को रिलीज होने में 10 साल का इंतजार करना पड़ा था. चलिए जानते हैं यह किसिंग सीन्स किन दो कलाकारों के बीच में फिल्माया गया था.

विज्ञापन

रेखा और बिश्वजीत के बीच हुआ था किसिंग

आज हम जिस मूवी का जिक्र कर रहे हैं, वो और कोई नहीं बल्कि अनजाना सफर है. इस मूवी में दो कलाकारों के बीच एक किसिंग सीन हुआ था, जो काफी विवादों में रहा था. दरअसल, उस दौर में भी कुछ फिल्में किसिंग सीन को खुलेआम दिखाया जाता था. लेकिन आज हम जिस मूवी की बात कर रहे हैं, उस मूवी की शूटिंग 55 साल पहले हुई थी. इस मूवी में अभिनेत्री रेखा और अभिनेता बिश्वजीत चटर्जी ने अहम किरदार में नजर आ रहे थे.

दरअसल, किसी भी मूवी की शूटिंग के लिए आमतौर पर सीन का रिहर्सल किया जाता है. लेकिन रेखा और बिश्वजीत की इस मूवी के किसिंग सीन को लेकर कोई रिहर्सल नहीं किया गया था. फिल्म जर्नालिस्ट यासिर उस्मान ने अपनी बायोपिक ‘रेखा द अनटोल्ड स्टोरी’ (Rekha-The Untold Story) में इस किसिंग सीन को लेकर बात रखी है. दरअसल, राजा नवादे के निर्देशन बन रही इस मूवी की शूटिंग के दौरान बिश्वजीत ने में फिल्म रेखा को किस करना शुरू कर दिया था और करीब 5 मिनट तक यह सीन चलता रहा. सीन खत्म होने के बाद एक्ट्रेस रोने लगी थी.

विज्ञापन

कब रिलीज हुई थी यह मूवी

अभिनेत्री रेखा और अभिनेता बिश्वजीत चटर्जी की फिल्म अनजाना सफर 10 साल तक सेंसर बोर्ड में फंसी रही थी और बाद में इस मूवी का टाइटल बदलकर रिलीज किया गया था. मूवी का नया नाम ‘दो शिकारी’ (Do Shikaari) रखा गया था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ