मीका सिंह ने Bigg Boss 20 के घर में जमाया रंग, गानों पर झूमे कंटेस्टेंट्स; गुल्लू-लव का कपल डांस वायरल
Bigg Boss 20: सलमान खान का रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ चर्चाओं में छाया हुआ है. फैंस इस शो को काफी पसंद कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर शो का नया प्रोमो वायरल हो रहा है. चलिए आपको भी बताते हैं आखिर शो में क्या कुछ देखने को मिलने वाला है.
'बिग बॉस 20' में मीका सिंह ने जमाया रंग Pic Credit- X(BBTak)
विज्ञापन
Bigg Boss 20: सलमान खान का रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ इन दिनों चर्चाओं में बना हुआ है. शो में कंटेस्टेंट्स के बीच आए दिन ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिल रहे हैं. फैंस इन कंटेस्टेंट्स के गेम को काफी पसंद कर रहे हैं. लेटेस्ट वीकेंड का वार में सलमान खान ने कंटेस्टेंट्स को सच्चाई का आईना दिखाया. शो के होस्ट सलमान खान ने कुछ कंटेस्टेंट्स के गेम की तारीफ की तो वहीं के बिहेवियर को सुधारने की भी बात कही. वहीं अब मेकर्स ने नया प्रोमो जारी किया है, जिसमें मशहूर सिंगर मीका सिंह भी स्टेज पर सलमान खान के साथ नजर आए. मीका सिंह शो में गाना गाते नजर आए और उनके गानों पर कंटेस्टेंट्स डांस भी करते दिखाई दिए. चलिए जानते हैं आखिर पूरा मामला क्या है.
मीका सिंह ने कंटेस्टेंट्स के साथ की मस्ती
‘बिग बॉस 20’ के अपकमिंग एपिसोड में मीका सिंह कंटेस्टेंट्स के साथ मस्ती करते नजर आएंगे. प्रोमो में देखने को मिल रहा है कि सलमान खान मीका सिंह को स्टेज पर इनवाइट करते हैं. स्टेज से ही मीका सिंह शो के कंटेस्टेंट्स से मिलते हैं और उनके गानों पर सभी कंटेस्टेंट्स झूमते भी नजर आते हैं. इसके साथ ही मीका सिंह के गाने पर गुल्लू और लव गिल ने कपल डांस भी किया. लव और गुल्लू के डांस को देख कंटेस्टेंट्स के चेहरे पर भी खुशी ही नजर आई. सोशल मीडिया पर गुल्लू और लव गिल का डांस काफी वायरल हो रहा है.
‘बिग बॉस 20’ में हाल ही में मिड वीक एविक्शन देखने को मिला. रीति तिवारी शो से एविक्ट हो गई हैं. माही विज, उदिति सिंह और यंग डीएसए ने साथ मिलकर रीति तिवारी को एविक्ट करने का फैसला किया. वहीं रीति के जाने के बाद शो के कंटेस्टेंट्स थोड़े अपसेट नजर आए. साथ ही रीति तिवारी भी शो से एविक्ट होने के बाद काफी दुखी नजर आईं. वहीं अब वीकेंड का वार में एविक्शन होता है या नहीं ये अपकमिंग एपिसोड में ही देखने को मिलेगा.
बता दें इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए रीति तिवारी के साथ-साथ 11 कंटेस्टेंट्स नॉमिनेटेड हैं. हालांकि रीति तिवारी का एविक्शन हो गया है तो अब 10 लोग ही नॉमिनेटेड हैं. इनमें काजी तौकीर, उदिति सिंह, माही विज, कनिका मान, अमन गांधी, यंग डीएसए, लव गिल, मैरी कॉम, आम्रपाली दुबे और स्काउट ओपी शामिल हैं. इसके साथ ही गुल्लू, अरिश्फा खान और आसिफ खान नॉमिनेशन से सुरक्षित हैं.