Rise and Fall 2: प्राइम वीडियो के रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल 2’ को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. शो में कंटेस्टेंट्स अपने गेम से ऑडियंस को इंप्रेस करते नजर आ रहे हैं. वहीं हाल ही में शो में स्वरा भास्कर और शहजाद पूनावाला की अलग ही बॉन्डिंग देखने को मिली. जहां शो के शुरू होते ही दोनों में जबरदस्त बहस होती दिखाई दे रही थी, वहीं अब दोनों के बीच एक अलग बॉन्ड देखने को मिल रही है. लेटेस्ट एपिसोड में शहजाद पूनावाला स्वरा भास्कर को वर्कआउट करने के लिए मोटिवेट करते नजर आए. वहीं इसके बाद स्वरा भास्कर के साथ शहजाद पूनावाला भी ने भी वर्कआउट किया. इसके साथ ही स्वरा भास्कर शो में फूट-फूटकर भी रोती दिखाई दीं. चलिए जानते हैं आखिर पूरा मामला क्या है.
स्वरा भास्कर के बने कोच
दरअसल लेटेस्ट एपिसोड में शहजाद पूनावाला स्वरा भास्कर को वर्कआउट कराते नजर आ रहे हैं. शहजाद पूनावाला अपनी फिटनेस को लेकर काफी सीरियस हैं. वहीं शो में भी शहजाद पूनावाला डेली वर्कआउट भी करते नजर आते हैं. वहीं स्वरा भास्कर को भी शहजाद पूनावाला ने वर्कआउट करने के लिए मोटिवेट किया. शहजाद पूनावाला ने स्वरा भास्कर को ‘राइज एंड फॉल 2’ के पूरे घर के 40 चक्कर काटने को कहा. वहीं जब स्वरा भास्कर चक्कर काटते हुए वर्कआउट करने लगीं तो शहजाद पूनावाला भी उनके पीछे-पीछे फिटनेस कोच की तरह चलते दिखाई दिए.
दोनों की दिखी बॉन्डिंग
वहीं स्वरा भास्कर भी इस दौरान बोलती हैं कि शहजाद पूनावाला एक राजनीतिज्ञ कैसे हैं, ये तो मैं नहीं जानती हूं. लेकिन वो फिटनेस कोच बेहद अच्छे बनेंगे. वहीं अब सोशल मीडिया पर शहजाद पूनावाला और स्वरा भास्कर की इस बॉन्डिंग को फैंस काफी पसंद भी कर रहे हैं. जहां एक समय था जब शहजाद पूनावाला और स्वरा भास्कर के बीच बहसबाजी देखने को मिली थी, तो वहीं अब दोनों की दोस्ती फैंस को काफी पसंद आ रही है. इसके साथ ही दोनों शो में गेम भी अच्छा खेल रहे हैं.
शो में एक्ट्रेस के छलके आंसू
‘राइज एंड फॉल 2’ के लेटेस्ट एपिसोड में स्वरा भास्कर इमोशनल भी होती दिखाई दीं. दरअसल स्वरा को अपनी छोटी सी बेटी राबिया की याद सता रही है. वहीं एक्ट्रेस शो में रोती हुई दिखाईं दी और अपनी बेटी की तस्वीर देखने की मांग भी करने लगीं. तेज प्रताप यादव स्वरा को चुप कराते भी दिखाई दिए. वहीं गौतम गुलाटी ने भी स्वरा से पूछा कि आप इमोशनल क्यों हो गईं, तो इस पर स्वरा ने कहा कि किसी ने अभी सुशी कहा तो मुझे मेरी बेटी की याद आ गई. इसके बाद वो रोते हुए बेटी की तस्वीर देखने की मांग करने लगीं.