सलमान खान की 'मातृभूमि' सिनेमाघरों में कब होगी रिलीज? फिल्म के नए वर्जन को मिली हरी झंडी!

Salman Khan Maatrubhumi Release Date: सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘मातृभूमि’ को सरकार की तरफ से हरी झंडी मिल चुकी है. अब फिल्म जनता के बीच सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है. चलिए आपको भी बताते हैं फिल्म कब रिलीज हो सकती है.

salman khan maatrubhumi release date

सलमान खान की 'मातृभूमि' जल्द ही सिनेमाघरों में होगी रिलीज (Pic Credit- Instagram)

विज्ञापन

Salman Khan Maatrubhumi Release Date: सलमान खान की ‘मातृभूमि’ की रिलीज का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है. अब फैंस के लिए खुशखबरी सामने आई है. सलमान खान की ये मोस्ट अवेटेड फिल्म को सरकार की तरफ से हरी झंडी मिल चुकी है. वहीं फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है. सलमान खान की ये फिल्म कई बार रिलीज होने से टल चुकी है. साल की शुरुआत में रिलीज होने वाली ये फिल्म अभी तक सिनेमाघरों में रिलीज नहीं हुई है. वहीं पहले फिल्म का नाम ‘बैटल ऑफ गलवान’ था और बाद में इस फिल्म का नाम बदलकर ‘मातृभूमि’ कर दिया गया. चलिए आपको भी बताते हैं आखिर पूरा मामला क्या है.

फिल्म को मिली हरी झंडी

सलमान खान की इस फिल्म में साल 2020 में गलवान घाटी के बीच हुई भारत और चीन की लड़ाई को दिखाया गया है. लंबे समय से ये फिल्म सरकार की मंजूरी का इंतजार कर रही थी. दरअसल रिपोर्ट के अनुसार रक्षा मंत्रालय ने फिल्म के कुछ सीन्स पर आपत्ति जताई थी, जिसको लेकर फिल्म की रिलीज डेट अटक गई थी. वहीं अब ‘मातृभूमि’ के नए वर्जन को सूचना और प्रसारण मंत्रालय के सामने रखा गया है और सरकार ने इस फिल्म को हरी झंडी दे दी है. अब फिल्म को जनता के बीच रिलीज किया जा सकता है.

विज्ञापन

कब रिलीज हो सकती है फिल्म?

वहीं अब सरकार से हरी झंडी मिलने के बाद मेकर्स इस फिल्म को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन के पास मंजूरी के लिए भेजेंगे. इसके बाद ही फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा. रिपोर्ट्स के अनुसार इस महीने अगर फिल्म को CBFC से हरी झंडी मिलती है तो सलमान खान की इस फिल्म को 19 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया जा सकता है. हालांकि अभी तक मेकर्स ने इस पर कोई चुप्पी नहीं तोड़ी है.

विज्ञापन

फिल्म की स्टारकास्ट

फिल्म की बात करें तो सलमान खान की इस फिल्म का नाम पहले ‘बैटल ऑफ गलवान’ रखा गया था, लेकिन इसका नाम बाद में बदल दिया गया. वहीं फिल्म इस साल जनवरी में ही रिलीज होने जा रही थी, लेकिन सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने इस फिल्म के कुछ सीन्स को हटाने के निर्देश दिए, जिसके बाद ये फिल्म बीच में ही अटकी रह गई. इस फिल्म में सलमान खान के साथ चित्रांगदा सिंह भी लीड रोल में हैं. वहीं फिल्म का ‘मातृभूमि’ गाना भी रिलीज हो चुका है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ