OTT पर देखें प्लेन हाईजैक की सच्ची घटना पर बनी 6 एपिसोड वाली सीरीज IC 814, पायलट की बहादुरी ने बचाई सैकड़ों जानें
फ्लाईदुबई की फ्लाइट नंबर FZ1073 में भारतीय पायलट स्मित मच्छार की बहादुर की चारों तरफ चर्चा हो रही है. इसी बीच ओटीटी पर एक प्लेन हाईजैकिंग फिल्म जमकर देखी जा रही है.
OTT पर कहां देखें IC 814 सीरीज? (PIC-
Netflix India, Youtube)
आज हम आपको एक ऐसी सीरीज के बारे में बताएंगे, जिसमें स्मित मच्छार जैसी बहादुरी दिखाई है. दरअसल, हाल ही में फ्लाईदुबई की फ्लाइट नंबर FZ1073 के कॉकपिट में हुए हमले में स्मित मच्छार ने अपनी जान की परवाह किए बिना 174 लोगों की जान बचाई है. इन दिनों स्मित की चारों तरफ जमकर तारीफ हो रही है. यूएई के अधिकारियों ने इस पूरी घटना को आतंकवादी गतिविधि माना है. हालांकि, इन दिनों इसी बीच प्लेन हाईजैकिंग की एक मिनी सीरीज ओटीटी पर जमकर देखी जा रही है. इस मूवी को दर्शकों का भरपूर प्यार और सपोर्ट मिल रहा है.
विज्ञापन
अगर आप भी प्लेन हाईजैकिंग वाली फिल्म देखना पसंद करते है, तो यह मिनी सीरीज आपको काफी ज्यादा पसंद आने वाली है. दरअसल, यह मिनी सीरीज सच्ची घटना पर आधारित है. इस सीरीज का टाइटल IC 814: The Kandahar Hijack है. इस सीरीज को आप ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर पूरे परिवार के साथ देख सकते हैं.
IC 814: The Kandahar Hijack मिनी सीरीज को साल 2024 में रिलीज की गई थी. इस सीरीज को दर्शकों का भरपूर प्यार और सपोर्ट मिला था. यह सीरीज साल 1999 में हुए एक सच्ची घटना पर आधारित है. दरअसल, साल 1999 में काठमांडू, नेपाल में इंडियन एयरलाइंस की फ्लाइट 814 दिल्ली के लिए उड़ान भर्ती है. लेकिन बीच में इस फ्लाइट को पांच पाकिस्तानी आतंकवादियों अपने कब्जे में कर लेते हैं. इसके बाद ये आतंकवादियों भारतीय जेल में बंद आतंकवादियों को रिहा करने की मांग करते हैं. इस फ्लाइट को दिल्ली के बजाय आतंकवादी अफगानिस्तान के कंधार लेकर चले जाते हैं. यह मिनी सीरीज 6 एपिसोड के साथ स्ट्रीम की गई है.
विज्ञापन
आपको बता दें कि यह सीरीज फ्लाइट कैप्टन देवी शरण और पत्रकार श्रींजॉय चौधरी के द्वारा लिखी गई किताब ‘फ्लाइट इनटू फीयर: द कैप्टन्स स्टोरी’ पर तैयार की गई है. दरअसल, इस सीरीज में कैप्टन का नाम बदल दिया गया है. सीरीज में कैप्टन का नाम ‘शरण देव’ किया गया है. सीरीज में सभी किरदारों की जगह काल्पनिक नाम इस्तेमाल किया गया है.
IC 814 सीरीज को डायरेक्टर अनुभव सिन्हा ने तैयार किया है, तो वहीं एड्रियन लेवी और त्रिशांत श्रीवास्तव ने इसे लिखा है. इस मिनी सीरीज में विजय वर्मा, दीया मिर्जा, अरविंद स्वामी, नसीरुद्दीन शाह और पंकज कपूर जैसे कई कलाकार ने अहम किरदार निभाया है.