नहीं रहे साउथ सिनेमा के फिल्ममेकर सिंगीथम श्रीनिवास राव, 94 की उम्र में ली अंतिम सांस
Singeetham Srinivasa Rao Death: साउथ फिल्ममेकर सिंगीथम श्रीनिवास राव अब इस दुनिया में नहीं रहे हैं. 94 साल की उम्र में फिल्ममेकर का निधन हो गया है. साउथ सिनेमा को उनके निधन से काफी गहरा नुकसान पहुंचान है.
साउथ के दिग्गज फिल्ममेकर सिंगीथम श्रीनिवास राव का हुआ निधन (Pic Credit- IMDb)
Singeetham Srinivasa Rao Death: साउथ फिल्म इंडस्ट्री से दुखद खबर सामने आ रही है. साउथ के दिग्गज फिल्ममेकर सिंगीथम श्रीनिवास राव का 94 की उम्र में निधन हो गया है. उम्र संबंधी बीमारियों के चलते साउथ फिल्ममेकर का निधन हुआ है. सिंगीथम श्रीनिवास राव ने साल 1991 में ही टाइम ट्रैवल पर फिल्म बना दी थी. वहीं अपने करियर में फिल्ममेकर कई अवॉर्ड्स भी जीते थे. फिल्ममेकर के निधन पर जूनियर एनटीआर ने भी शोक व्यक्त किया है. वहीं सिंगीथम श्रीनिवास राव के फैंस भी शोक की लहर दौड़ पड़ी है. फिल्ममेकर के फैंस उन्हें सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं.
विज्ञापन
परिवार ने दी निधन की जानकारी
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार सिंगीथम श्रीनिवास राव उम्र संबंधी परेशानियों से गुजर रहे थे. चेन्नई के कावेरी अस्पताल में उनका इलाज भी चल रहा था. वहीं उनके परिवार के सदस्य ने उनके निधन की जानकारी शेयर की है. परिवार के मुताबिक शनिवार रात फिल्ममेकर की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई, जिसके कारण उनका निधन हो गया. इस खबर के बाद उनके परिवार, फैंस और साउथ फिल्म इंडस्ट्री में दुख का माहौल है.
वहीं फिल्ममेकर के फैंस के साथ-साथ साउथ स्टार जूनियर एनटीआर ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी है. जूनियर एनटीआर ने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में जूनियर एनटीआर ने लिखा, ‘सिंगीथम श्रीनिवास राव गारू के निधन की खबर बेहद दुखद है. ‘आदित्य 369’, ‘पुष्पक विमानम’, ‘मयूरी’… एक दूरदर्शी निर्देशक जिन्होंने अपने समय से आगे की सोच रखी और ऐसी फिल्में बनाईं जो पीढ़ियों तक ताजा महसूस होती हैं. उनके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं. ओम शांति.’
विज्ञापन
సింగీతం శ్రీనివాసరావు గారు ఇక లేరన్న వార్త ఎంతో బాధాకరం. ఆదిత్య 369, పుష్పక విమానం, మయూరి… కాలానికి ముందే ఆలోచించి, తరాలు మారినా కొత్తగా అనిపించే సినిమాలు అందించిన దార్శనికుడు. వారి కుటుంబ సభ్యులకు నా ప్రగాఢ సానుభూతి. ఓం శాంతి 🙏
सिंगिथम श्रीनिवास राव को इंडियन सिनेमा में बदलाव लाने के लिए जाना जाता है. सिंगिथम ने अपने करियर में 60 से ज्यादा फिल्में डायरेक्ट की हैं. इनमें हिंदी, इंग्लिश, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ जैसी फिल्में शामिल हैं. फिल्ममेकर ने इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत साल 1972 में आई फिल्म ‘नीति नियति’ से की थी. साल 1987 में फिल्ममेकर की ‘पुष्पक विमाना’ फिल्म रिलीज हुई थी, इस फिल्म को नेशनल अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया था.
वहीं साल 1991 में फिल्ममेकर ने एक ऐसी फिल्म बनाई जो आज भी आइकॉनिक है. इस फिल्म का नाम ‘आदित्य 369’ था और ये टाइम ट्रेवल पर बनी थी. इस फिल्म ने ऑडियंस का दिल जीत लिया था और सिंगिथम श्रीनिवास राव इस फिल्म के बाद दिग्गज फिल्ममेकर की लिस्ट में शामिल हो गए थे.