Roadies XX: Prince Narula ने हिला दिया कंटेस्टेंट का 'सिस्टम', Elvish Yadav को किया था ट्रोल

Prince Narula Angry on Nishi Tanwar: एमटीवी के शो रोडीज 20 में इन दिनों काफी ड्रामा और फन देखने को मिल रहा है। फिलहाल शो के ऑडिशन्स चल रहे हैं, ऐसे में कंटेस्टेंट्स अपना-अपना टैलेंट गैंग लीडर्स को दिखा रहे हैं।

Prince Narula Angry on Nishi Tanwar

Prince Narula Angry on Nishi Tanwar

विज्ञापन

Prince Narula Angry on Nishi Tanwar: एमटीवी के शो रोडीस 20 में इन दिनों ऑडिशन्स हो रहे हैं, जहां देश भर से कंटेस्टेंट्स आकर गैंगलीडर्स को अपना टैलेंट और फिटनेस दिखाकर इंप्रेस कर रहे हैं। इस बार शो में 4 गैंगलीडर्स हैं, जिनमें प्रिंस नरूला, नेहा धूपिया, एल्विश यादव और रिया चक्रवर्ती शामिल हैं। लेटेस्ट एपिसोड में एक कंटेस्टेंट ने एल्विश यादव और प्रिंस नरूला को काफी गुस्से में ला दिया। बात तो यहां तक आगे बढ़ गई कि प्रिंस ने तो उस कंटेस्टेंट का फॉर्म तक ही फाड़ दिया। आखिर ऐसा क्या हुआ था, चलिए आपको बताते हैं।

निशि तंवर पर गुस्सा हुए एल्विश यादव

दरअसल हरियाणा के भिवानी की रहने वालीं निशी तंवर शो में सिलेक्ट होने के लिए आई थीं। निशी ने बताया कि वो सोशल मीडिया पर कॉन्टेंट क्रिएट करती हैं और जिम में ट्रेनिंग भी करती हैं। इसके अलावा वो डांसिंग और सिंगिंग में भी अच्छा परफॉर्म करती हैं। निशी का इंटरव्यू काफी अच्छा चल रहा था, वो अपनी फिटनेस से भी गैंगलीडर्स को काफी प्रभावित कर रही थीं कि तभी प्रिंस ने उनसे पूछ लिया कि आप वही है ना, जिन्होंने एल्विश यादव को ट्रोल किया था।

विज्ञापन

प्रिंस ने फाड़ दिया निशी का फॉर्म

प्रिंस की बात सुनकर निशी ने कहा कि सर मैंने एक रील बनाई थी जिसमें मैंने कुछ लड़कों का सिस्टम शब्द यूज करने पर विरोध किया था। मैंने एक वीडियो बनाई थी जिसमें मैंने सिस्टम शब्द यूज करने पर अपना गुस्सा निकाला था, क्योंकि कुछ लड़के पार्टी में लड़कियों से बद्तमीजी करके सिस्टम-सिस्टम कर रहे थे। निशी की बात सुनकर प्रिंस ने कहा कि हरियाणा में तो सिस्टम मतलब एल्विश यादव ही होता है। प्रिंस निशी से इतना गुस्सा हो गए कि उन्होंने फॉर्म ही फाड़ दिया। इसके साथ ही एल्विश यादव ने भी उस रील को देखा जिसमें निशी ने सिस्टम पर कमेंट किया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by NISHI TANWAR (@nishi_tanwar__)

विज्ञापन

निशी ने दी सफाई

निशी से एक गलती ये हो गई थी कि उन्होंने अपनी रील के कैप्शन में एल्विश यादव के नाम का हैशटैग भी यूज कर लिया था। हालांकि इस पर निशी ने कहा कि सर एल्विश यादव का हैशटैग यूज करने से पोस्ट को रीच मिलती है इसलिए मैंने यूज किया था, बाकी मैं एल्विश सर को बहुत पंसद करती हूं। अब ये सारी बातें सुनकर निशी पर रिया चक्रवर्ती ने भरोसा जताया और अपनी टीम में ले लिया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ