Ram Setu Trailer Released: अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'राम सेतु' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज

Ram Setu Trailer: रिलीज हुआ अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर

Ram Setu Trailer: रिलीज हुआ अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर

विज्ञापन

Ram Setu Trailer Released: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की अपकमिंग एक्शन थ्रिलिंग फिल्म ‘राम सेतु’ (Ram Setu Trailer) का ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो ही गया। जबसे फिल्म का टीजर सामने आया था तबसे ही इसने फैंस के बीच उत्सुकता बढ़ा दी थी। अब मेकर्स ने पूरा ट्रेलर जारी किया है, जो वाकई में धड़कनें बढ़ाने वाला है।

अभी पढ़ें – कितनी पागल हैं Janhvi Kapoor और उनकी गैंग? वीडियो में मिला जवाब

विज्ञापन

बात करें ‘राम सेतु’ फिल्म की तो, इसकी कहानी एक नास्तिक पुरातत्वविद् (Archaeologist) आर्यन कुलश्रेष्ठ (अक्षय कुमार) के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे भारत की विरासत के स्तंभ को बुरी ताकतों से नष्ट करने से पहले पौराणिक राम सेतु के वास्तविक अस्तित्व को साबित करने के लिए समय के खिलाफ दौड़ना होगा।

इससे पहले, अक्षय कुमार ने अपनी फिल्म से एक स्टिल साझा किया था, जिसमें उनके लंबे बाल और सफेद दाढ़ी के साथ कंधे पर टंगा बैग उन्हें एक गहन और गंभीर लुक दे रहा है। फिल्म का निर्देशन अभिषेक शर्मा ने किया है। अक्षय कुमार के अलावा फिल्म में जैकलीन फर्नांडीज, नुसरत भरुचा और सत्य देव जैसे कलाकार भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।

विज्ञापन

यह फिल्म 25 अक्टूबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए बिल्कुल तैयार है। बड़े पर्दे पर रिलीज होने के तुरंत बाद यह फिल्म अमेजन प्राइम मेंबर्स के लिए उपलब्ध होगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ