Ram Charan Birthday Celebration: आरसी 15 की टीम ने राम चरण पर की फूलों की बारिश, एक्टर के प्री-बर्थडे सेलिब्रेशन की फोटोज वायरल

Ram Charan Birthday Celebration

Ram Charan Birthday Celebration

विज्ञापन

Ram Charan Birthday Celebration: ऑस्कर में धाक जमाने के बाद टॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता रामचरण (Ram Charan) ने फिर से काम पर वापसी कर ली हैं।

एक्टर ने अपनी अगली फिल्म ‘आरसी 15’ (RC 15) की शूटिंग शुरू कर दी है। इस दौरान एक्टर को एक बेहद शानदार सरप्राइज मिला है, जिसके फोटोज अब वायरल हो रहे हैं।

विज्ञापन

फिल्म ‘आरसी 15’ की टीम ने सेलिब्रेट किया राम चरण का प्री-बर्थडे

बता दें कि राम चरण की अगली फिल्म ‘आरसी 15’ (RC 15) की शूटिंग के दौरान फिल्म की स्टार कास्ट और क्रू ने अभिनेता राम चरण का प्री-बर्थडे सेलिब्रेट किया है, जिसकी तस्वीरें भी सामने आई हैं और वायरल हो रही हैं।

27 मार्च को अपना 38वां जन्मदिन मनाने वाले हैं राम चरण

बता दें कि राम चरण 27 मार्च को अपना 38वां जन्मदिन मनाने वाले हैं और उनके जन्मदिन से पहले उनकी को-स्टार कियारा आडवाणी (Kiara Advani) और डायरेक्टर एस शंकर (S Shankar) समेत पूरी स्टार कास्ट ने एक्टर के जन्मदिन का प्री-बर्थडे सेलिब्रेट किया।

विज्ञापन

एक्टर ने काटा अपना बर्थडे केक

बता दें कि इस दौरान एक सुंदर सजावट के साथ उन पर गुलाब के फूलों की बारिश हुई और शंकर और कियारा के साथ एक्टर ने अपना बर्थडे केक काटा है, इस दौरान एक्टर व्हाइट पैंट और डेनिम शर्ट में में बेहद हैंडसम लग रहे थे।

और पढ़िए – Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Release Date: ईद पर रिलीज नहीं होगी ‘किसी का भाई किसी की जान’, जानें कब रिलीज होगी फिल्म?

कैजुअल लुक में दिखी कियारा 

वहीं, कियारा भी इस दौरान कैजुअल लुक में दिखी और उन्होंने भी व्हाइट टैंक टॉप के साथ डेनिम बैगी जींस पहनी थी। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने हाफ ओपन हेयर, ग्लॉसी लिप्स, काजल और आईलाइनर से अपने लुक को पूरा किया था। अब इस पल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

विज्ञापन

ऐसे किया था राम चरण का वेलकम

बता दें कि बीते कुछ दिन पहले राम चरण ने भी ‘आरसी 15’ के सेट से एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो किल्प में एक्टर ने बताया था कि कैसे उनका वेलकम किया गया था।

विज्ञापन

इसके साथ ही प्रभु देवा और ‘आरसी 15’ की टीम ने भी राम चरण का वेलकम ऑस्कर विनिंग सॉन्ग ‘नाटू नाटू’ (Naatu Naatu) पर डांस करके किया था। बताते चलें कि हाल ही में राम चरण की फिल्म ‘आरआरआर’ के गाने ‘नाटू नाटू’ को बेस्ट ऑरिजनल सॉन्ग कैटेगरी में ऑस्कर अवार्ड से नवाजा गया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ