Radhika Madan Watch Jawan: शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म देखने के लिए फैंस की भीड़ उमड़ रही है। हर जगह फिल्म ‘जवान’ की धूम है।
सोशल मीडिया पर भी कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें फैंस जश्न मनाते नजर आ रहे है। फैंस से लेकर सेलेब्स तक में ‘जवान’ को लेकर क्रेज है। इस बीच अब एक एक्ट्रेस ऐसी है, जो अपना चेहरा छुपाकर शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ देखने के लिए पहुंची है।
यह भी पढ़ें- बॉक्स ऑफिस पर Jawan का डंका! ओपनिंग डे पर ही Shahrukh Khan की फिल्म कमा सकती है इतने करोड़
Jawan देखने निकली ये हसीना
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें साफ दिख रहा है कि बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस राधिका मदान शाहरुख खान की फिल्म देखने के लिए पहुंची है। इस दौरान एक्ट्रेस ने येलो कलर का ड्रेस पहना है और अपने चेहरे पर ब्लैक कलर का मास्क लगाया है। एक्ट्रेस को मुंबई के फेमस गेटी गैलेक्सी थिएटर के बाहर स्पॉट किया गया।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
एक्ट्रेस राधिका मदान का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। येलो कलर के सूट में एक्ट्रेस बेहद सुंदर लग रही है। वहीं, इस वीडियो पर फैंस भी अपना रिएक्शन साझा कर रहे हैं। इतना ही नहीं बल्कि फिल्म ‘जवान’ के लिए फैंस में अलग ही जोश देखने को मिल रहा है।
ढोल-नगाड़ों की धुन पर डांस कर रहे फैंस
बता दें कि मुंबई के आइकॉनिक सिनेमाघर गेइटी में शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ का पहला शो सुबह 6 बजे से शुरू था। वहीं, इसे देखने के लिए किंग खान के फैंस की भीड़ उमड़ पड़ी। इतना ही नहीं बल्कि फैंस ने ढोल-नगाड़ों की धुन पर डांस करते हुए जश्न मनाया है।
‘जवान’ की स्टारकास्ट
वहीं, अगर शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ की स्टारकास्ट की बात करें तो इस फिल्म में शाहरुख खान के अलावा नयनतारा, विजय सेतुपति, सान्या मल्होत्रा, प्रियामणि, सुनील ग्रोवर, संजय दत्त, लहर खान और रिद्धि डोगरा अहम रोल निभाते नजर आ रहे हैं। वहीं, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ने के लिए तैयार है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि शाहरुख खान पर फैंस कितना प्यार लुटाते हैं।
संबंधित खबरें
'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
22 hrs agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
1 day agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines