Rise and Fall 2 Winner: प्राइम वीडियो का रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल 2’ को शहजाद पूनावाला ने जीत लिया है. शहजाद ने चमचमाती ट्रॉफी और 35 लाख रुपये अपने नाम कर लिया है और शो के अल्टीमेट विनर बन गए हैं. इस बात का ऐलान शो के होस्ट और पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने शो के ग्रैंड फिनाले पर किया. विनर के रूप में शहजाद के नाम की घोषणा होते ही उनके दोस्तों ने उन्हें गले लगा लिया. वहीं सोशल मीडिया पर भी शहजाद के फैंस अब उन्हें शो जीतने की खूब बधाई दे रहे हैं. शो में शहजाद पूनावाला के गेम को काफी पसंद किया गया और फैंस ने उन्हें खूब सपोर्ट किया. ग्रैंड फिनाले एपिसोड आज ही 6 नवंबर को प्राइम वीडियो और एमएक्स प्लेयर पर रिलीज किया गया है.
कौन बने टॉप 3?
शहजाद के साथ टॉप 3 में प्रियंका चाहर चौधरी और गौतम गुलाटी नजर आए. टॉप 3 में से किसी एक को विनर चुनने के लिए शो के कंटेस्टेंट्स को वोट्स देने थे. वहीं ज्यादा वोट्स पाकर शहजाद पूनावाला शो को जीत गए. सेकंड रनर-अप गौतम गुलाटी रहे और फर्स्ट रनर-अप प्रियंका चाहर चौधरी रहीं. लास्ट में टॉप 2 में प्रियंका और शहजाद के बीच खड़े होकर शो के होस्ट वीरेंद्र सहवाग ने विनर की घोषणा की. जहां एक तरफ प्रियंका के फैंस का दिल टूट गया है तो वहीं दूसरी ओर शहजाद के फैंस उनके जीतने से काफी खुश हैं.
ये रहे टॉप 5 कंटेस्टेंट्स
वहीं फिनाले में टॉप 5 में गौतम गुलाटी, प्रियंका चाहर चौधरी और शहजाद पूनावाला के साथ स्वरा भास्कर और करण पटेल थे. करण और स्वरा को भी फैंस ने काफी पसंद किया, लेकिन वो टॉप 3 में अपनी जगह नहीं बना सके. स्वरा भास्कर चौथे नंबर पर रहीं और करण पटेल 5वें नंबर पर रहे. वहीं सबको मात देते हुए शहजाद पूनावाला ने शो की ट्रॉफी जीत ली और साथ ही उन्हें 35 लाख रुपये की मोटी रकम भी मिली है.
कौन हैं ‘राइज एंड फॉल 2’ के विनर शहजाद पूनावाला?
शहजाद पूनावाला एक जाने-माने भारतीय राजनेता हैं. उन्होंने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत कांग्रेस पार्टी से की थी. वहीं साल 2017 में उन्होंने कांग्रेस पार्टी छोड़ दी थी और साल 2018 में भाजपा पार्टी जॉइन कर ली थी. वहीं साल 2021 में वो पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता भी बन गए थे. वहीं इस साल उन्होंने बीजेपी पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था. वहीं इसके बाद शहजाद पूनावाला ने ‘राइज एंड फॉल 2’ में बतौर कंटेस्टेंट पार्टिसिपेट किया और अब वो शो भी जीत चुके हैं.