Raghav Juyal Entry in Ramayana: रणबीर कपूर की ‘रामायण’ रिलीज होते ही सिनेमाघरों में छा गई है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी पहले ही दिन 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. वहीं सोशल मीडिया पर भी ‘रामायण’ की हर कोई तारीफ ही कर रहा है. फिल्म में दिखाए सितारों ने अपनी एक्टिंग से ऑडियंस का दिल जीत लिया. रणबीर कपूर की इस फिल्म में फैंस को कुछ सरप्राइज से भरे सीन्स भी दिखाई दिए, जिनके अब सोशल मीडिया पर खूब चर्चे हो रहे हैं. फिल्म के आखिर में राघव जुयाल की भी सरप्राइज एंट्री देखने को मिली. महज चंद सेकंड की झलक में राघव जुयाल ने फैंस को अपना दीवाना बना लिया. सोशल मीडिया पर अब फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं.
राघव बने ‘मेघनाद’
दरअसल फिल्म में राघव जुयाल ‘रावण’ के बेटे ‘मेघनाद’ का किरदार निभा रहे हैं. ‘रामायण’ में उनके इस किरदार को आखिर में सिर्फ 5 सेकंड के लिए ही दिखाया गया, लेकिन इसके बाद भी उन्होंने ऑडियंस का दिल जीत लिया. राघव जुयाल को देखते ही फैंस हैरान रह गए. फिल्म में राघव पूरे राक्षस रूप में नजर आए. उन्होंने काले कपड़े पहने हैं और माथे पर काला टीका लगाया है. चंद सेकंड के लिए ही वो स्क्रीन पर दिखाई दिए. वहीं सोशल मीडिया पर भी राघव जुयाल का लुक काफी वायरल हो रहा है.
दूसरे पार्ट में तहलका मचाएंगे राघव जुयाल
‘रामायण: पार्ट 1’ में जहां राघव का 5 सेकंड का ही किरदार देखने को मिला, वहीं अब दूसरे पार्ट में राघव का किरदार फैंस को बड़े लेवल पर देखने को मिलेगा. दूसरे पार्ट में राघव ‘मेघनाद’ के रूप में ‘राम’ का किरदार निभाने वाले रणबीर कपूर से लड़ते नजर आएंगे. फैंस को अब दूसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार है. वहीं दूसरे पार्ट में सनी देओल भी ‘हनुमान’ के रूप में फैंस का दिल जीतते नजर आने वाले हैं. अब फैंस को इस फिल्म के दूसरे पार्ट का भी बेसब्री से इंतजार है.
कब रिलीज होगा ‘रामायण’ का दूसरा पार्ट?
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का दूसरा पार्ट पहले अगले साल 2027 में दिवाली के मौके पर रिलीज होने जा रहा था. वहीं अब ये 2028 में दिवाली के मौके पर रिलीज किया जाएगा. इसका ऐलान भी मेकर्स ने ‘रामायण: पार्ट 1’ के पोस्ट क्रेडिट सीन के जरिए किया है. अब फैंस को इसका दूसरा पार्ट देखने के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा. वहीं दूसरे पार्ट में नए-नए सितारों की एंट्री भी देखने को मिलेगी. फिल्म में सनी देओल भी ‘हनुमान’ के रूप में दिखाई देंगे.