Kareena Kapoor Recalls Saif Ali Khan Stabbing Incident: करीना कपूर और सैफ अली खान करण जौहर के चैट शो ‘कॉफी विद करण 9’ के लेटेस्ट एपिसोड में नजर आए. इस दौरान दोनों ने अपनी लाइफ से जुड़े किस्सों के बारे में खुलकर बातें कीं. इसी दौरान करण जौहर से बात करते हुए करीना कपूर ने सैफ अली खान पर हुए हमले पर बात की. एक्ट्रेस ने उस रात का किस्सा डिटेल में सुनाया. एक्ट्रेस ने ये भी बताया कि उस दौरान वो कांप उठी थीं. अब एक बार फिर सैफ अली खान पर हुए हमले का मामला चर्चाओं में आ गया है. फैंस इस किस्से पर बात कर रहे हैं. चलिए जानते हैं करीना कपूर ने इस मामले पर बात करते हुए क्या कुछ कहा.
करीना कपूर ने सुनाई आपबीती
करण जौहर के चैट शो में करीना कपूर और सैफ अली खान ने हमले के बाद की घटना को याद करते हुए जिक्र किया. इसके साथ ही कपल ने अपने बच्चों के रिएक्शन के बारे में भी बताया. करण जौहर से बात करते हुए करीना कपूर ने कहा कि हमले के बाद हर कोई चिंता में आ गया था. सैफ अली खान खून से लथपथ थे. करीना ने कहा, ‘उस दौरान मैंने अपनी नाइट टीशर्ट पहनी हुई थी और मैं सड़क पर चिल्लाते हुए हेल्प मांग रही थी. ये वाकई किसी मूवी सीन जैसा था. मेरे पास पजामा पहनने तक का टाइम नहीं था, मैं दौड़ रही थी. खुशकिस्मती से किसी ने वीडियो नहीं बनाया.’
बच्चों को आया था गुस्सा
एक्ट्रेस ने आगे कहा, ‘तैमूर ने सैफ को देखते हुए पूछा था कि पापा क्या आप मरने वाले हैं? हम सभी काफी परेशान हो गए थे. मैंने सैफ को लिफ्ट में देखा और उन्होंने इशारा किया कि अस्पताल ही लेकर जाना पड़ेगा.’ वहीं इसके बाद तैमूर घर की हेल्पर हरी के साथ सैफ को अस्पताल लेकर गया था. वहीं इस पर सैफ अली खान ने कहा कि डॉक्टर ने सर्जरी की और जब मुझे सर्जरी के बाद होश आया तो बच्चे मेरे पास खड़े थे. सारा, इब्राहिम भी वहीं थे. इब्राहिम को काफी गुस्सा आ रहा था, वो बस हमलावर को ढूंढना चाहता था. इसके बाद कपल ने कहा कि वो वाकई काफी मुश्किल समय था.
कब हुआ था हमला?
बता दें सैफ अली खान पर 16 जनवरी साल 2025 में हमला हुआ था. उनके बांद्रा वाले घर में एक हमलावर चाकू लेकर आ गया था और उसने सैफ की पीठ पर चाकू से वार किया था. इसके बाद सैफ गंभीर रूप से घायल हो गए थे और उनके बेटे तैमूर उन्हें ऑटो-रिक्शा में लीलावती अस्पताल लेकर गए थे. इसके बाद सैफ की सर्जरी भी हुई थी. वहीं आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था.