सलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर, मिमिक्री देख फैंस हुए दीवाने
Sunil Grover Mimics Atal Bihari Vajpayee: कॉमेडियन और एक्टर सुनील ग्रोवर अपने टैलेंट से ऑडियंस को एंटरटेन करते नजर आते हैं. हाल ही में एक्टर ने ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के लेटेस्ट प्रोमो में अटल बिहारी वाजपेयी का अवतार लिया और उनकी मिमिक्री भी करते दिखाई दिए.
अटल बिहारी वाजपेयी की मिमिक्री कर छाए सुनील ग्रोवर (pic Credit- Netflix/Social media)
Sunil Grover Mimics Atal Bihari Vajpayee: सुनील ग्रोवर हर बार अपनी मिमिक्री ने हर किसी को चौंका देते हैं. कपिल शर्मा के शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में अक्सर सुनील ग्रोवर बड़े-बड़े सितारों का रूप लेकर उनकी मिमिक्री करते हैं. कॉमेडियन ने सलमान खान से लेकर आमिर खान तक की एक्टिंग कर ऑडियंस का दिल जीत लिया था. वहीं इस बार सुनील ग्रोवर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के अवतार में नजर आए. शो के लेटेस्ट एपिसोड का नया प्रोमो जारी किया गया है, इसमें सुनील ग्रोवर अटल बिहारी वाजपेयी का रूप धारण कर उन्हीं की तरह ही बोलते नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर सुनील ग्रोवर का ये अंदाज अब खूब वायरल हो रहा है और फैंस भी उनके टैलेंट को देख हैरान रह गए हैं.
विज्ञापन
सुनील ग्रोवर ने अटल बिहारी वाजपेयी का लिया अवतार
नेटफ्लिक्स के शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 5’ के मेकर्स ने अपकमिंग एपिसोड का नया प्रोमो जारी किया है. इसमें सुनील ग्रोवर अटल बिहारी वाजपेयी के किरदार में नजर आ रहे हैं. एक्टर अपना नाम ‘सरल बिहारी वाजपेयी’ बताते हैं. वहीं सुनील ग्रोवर ने दिवंगत प्रधानमंत्री की हूबहू नकल की. उनके लुक्स से लेकर उनके बोलने के स्टाइल तक को सुनील ग्रोवर ने बेहद अच्छे तरीके से कॉपी किया. सुनील ग्रोवर को इस अंदाज में देख शो के जज अर्चना पूरन सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू भी हैरान रह गए और तालियां बजाने लगे. सोशल मीडिया पर अब एक्टर के टैलेंट की खूब तारीफ की जा रही है.
ये पहली बार नहीं है कि जब सुनील ग्रोवर ने किसी बड़े सितारे की कॉपी की है. इससे पहले भी वो सलमान खान, आमिर खान, अमरीश पुरी, नवजोत सिंह सिद्धू, कादर खान और गुलजार की भी मिमिक्री कर ऑडियंस का दिल जीत चुके हैं. सुनील ग्रोवर को मिमिक्री करने के लिए ही जाना जाता है. वो सभी सितारों की मिमिक्री हूबहू उनकी तरह ही करते हैं. वहीं अब इस बार अटल बिहारी वाजपेयी बनकर उन्होंने अपने इस टैलेंट से फिर साबित कर दिखाया कि वो कितने टैलेंटेड हैं.
बता दें ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 5’ के लेटेस्ट प्रोमो को नेटफ्लिक्स इंडिया ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. इसमें पंकज त्रिपाठी, विकास दिव्यकीर्ति और जाकिर खान बतौर गेस्ट के रूप में नजर आ रहे हैं. वहीं इसी दौरान इन सितारों ने कपिल शर्मा से बात करते हुए अपनी लाइफ के फनी किस्सो को फैंस के साथ शेयर किया. प्रोमो के आखिर में सुनील ग्रोवर अटल बिहारी वाजपेयी बनकर नजर आए. वहीं ये एपिसोड 7 नवंबर को रात 8 बजे नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा.