Entertainment News LIVE: 'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर

Entertainment News in Hindi LIVE: मनोरंजन से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट्स जानने के लिए News24 के लाइव में आपका स्वागत है. यहां आपको बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की हर छोटी से बड़ी अपडेट्स सबसे पहले मिलेंगी.

Entertainment News in Hindi LIVE

मनोरंजन जगत की ताजा अपडेट्स (pic Credit- IMDb/AI)

Entertainment News LIVE Update in Hindi: ‘रामायण’ के सेट की कुछ BTS फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं. इनमें राम के अवतार में रणबीर कपूर लाडली राहा कपूर पर प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं. इन फोटोज को आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. वहीं सोशल मीडिया पर रणबीर कपूर और राहा की इन फोटोज को खूब पसंद किया जा रहा है. दरअसल एक इंटरव्यू में रणबीर ने कहा था कि फिल्म के सेट पर राहा अक्सर आती थीं और सीन्स भी देखती थीं. बता दें फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और फैंस को ये फिल्म काफी पसंद भी आ रही है. इस फिल्म में रणबीर कपूर ने ‘राम’ का किरदार बखूबी निभाया है.

विज्ञापन

अंकित गुप्ता का जन्मदिन

टीवी एक्टर अंकित गुप्ता आज अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं. एक्टर को कलर्स के शो ‘उड़ारियां’ से पहचान मिली थी. इस शो में ‘फतेह’ का किरदार निभाकर अंकित ने खूब वाहवाही बटोरी. इसके बाद उन्हें ‘बिग बॉस 16’ में भी देखा गया और इस शो में उनके नेचर को फैंस ने काफी पसंद भी किया था. वहीं एक्टर का नाम टीवी एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी के साथ भी जुड़ चुका है.

विज्ञापन

ओपनिंग डे पर ‘रामायण’ ने मचाया तहलका

नितेश तिवारी की ‘रामायण’ ने ओपनिंग डे पर भारत में 64.85 करोड़ का कलेक्शन किया. इसकी ऑक्यूपेंसी 36.0% रही. वहीं शोज की बात करें तो पहले दिन फिल्म के शोज 25,200 रहे. ‘रामायण’ भारत में 5 भाषाओं में रिलीज हुई है. हिंदी में फिल्म ने 47.50 करोड़ की कमाई की. वहीं कन्नड़ में 7.25 करोड़, तेलुगु में 6 करोड़, तमिल में 2.60 करोड़ और मलयालम में 1.50 करोड़ की कमाई की. वहीं फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 77.50 करोड़ रहा. दुनियाभर में फिल्म ने पहले ही दिन 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. ओपनिंग डे पर फिल्म ने वर्ल्डवाइड 127.50 करोड़ की धमाकेदार कमाई की. ऐसी ही मनोरंजन से जुड़ी ताजा अपडेट्स जानने के लिए हमारे साथ News24 के लाइव में बने रहिए…

विज्ञापन

LIVE UPDATES

Entertainment News LIVE: अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर

नेटफ्लिक्स के शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 5' के मेकर्स ने अपकमिंग एपिसोड का नया प्रोमो जारी किया है. इसमें सुनील ग्रोवर अटल बिहारी वाजपेयी के किरदार में नजर आ रहे हैं. एक्टर अपना नाम 'सरल बिहारी वाजपेयी' बताते हैं. वहीं सुनील ग्रोवर ने दिवंगत प्रधानमंत्री की हूबहू नकल की. उनके लुक्स से लेकर उनके बोलने के स्टाइल तक को सुनील ग्रोवर ने बेहद अच्छे तरीके से कॉपी किया.

Entertainment News LIVE: अंकित गुप्ता का जन्मदिन

टीवी एक्टर अंकित गुप्ता आज अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं. एक्टर को कलर्स के शो 'उड़ारियां' से पहचान मिली थी. इस शो में 'फतेह' का किरदार निभाकर अंकित ने खूब वाहवाही बटोरी. इसके बाद उन्हें 'बिग बॉस 16' में भी देखा गया और इस शो में उनके नेचर को फैंस ने काफी पसंद भी किया था. वहीं एक्टर का नाम टीवी एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी के साथ भी जुड़ चुका है. 

 

Entertainment News LIVE: 'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर

'रामायण' के सेट की कुछ BTS फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं. इनमें राम के अवतार में रणबीर कपूर लाडली राहा कपूर पर प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं. इन फोटोज को आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. वहीं सोशल मीडिया पर रणबीर कपूर और राहा की इन फोटोज को खूब पसंद किया जा रहा है. दरअसल एक इंटरव्यू में रणबीर ने कहा था कि फिल्म के सेट पर राहा अक्सर आती थीं और सीन्स भी देखती थीं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ