सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही, जानें क्या है पूरा मामला
Nora Fatehi: बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही आज 6 नवंबर को दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में पहुंची हैं. ठग सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी के मामले में एक्ट्रेस ने कोर्ट में उसके खिलाफ गवाही दी है.
दिल्ली राउज एवेन्यू कोर्ट पहुंचीं नोरा फतेही (Pic Credit- Instagram)
Nora Fatehi: ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ की ठगी के मामले में नोरा फतेही दिल्ली राउज एवेन्यू कोर्ट पहुंची हैं. इस मामले में नोरा फतेही कोर्ट में सरकारी गवाह बनकर पहुंची हैं. दरअसल 2 नवंबर को एक्ट्रेस को कोर्ट में पेश होने के लिए समन जारी किया गया था. जिसके बाद उन्हें कोर्ट में आज यानी 6 नवंबर को शामिल होना पड़ा. पहले एक्ट्रेस काम के चलते गवाही देने कोर्ट में नहीं पहुंच सकी थी, जिसके बाद उन्हें 6 नवंबर को पेश होने के सख्त निर्देश दिए गए. वहीं अब एक्ट्रेस कोर्ट पहुंची और उन्होंने ठग सुकेश के खिलाफ कोर्ट में गवाही दी है. एएनआई ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें नोरा को कोर्ट के अंदर जाते हुए देखा जा रहा है.
विज्ञापन
पहले नहीं हुई थीं कोर्ट में पेश
दरअसल एक्ट्रेस के खिलाफ 2 नवंबर को कोर्ट में पेश होने के लिए समन जारी किया था और इस दिन उन्हें कोर्ट में सुकेश के खिलाफ गवाही देनी थी. लेकिन एक्ट्रेस इस दिन बिजी शेड्यूल के चलते कोर्ट में नहीं पहुंच सकीं, जिसके बाद कोर्ट ने नोरा के इस बिहेवियर पर सवाल उठाए और उन्हें कोर्ट के निर्देशों को हल्के में ना लेने के लिए कहा. वहीं अब एक्ट्रेस के वकील की तरफ से अर्जी दी गई थी, जिसके बाद एक्ट्रेस 6 नवंबर को कोर्ट पहुंची और ठग सुकेश चंद्रशेखर केस में सरकारी गवाह बनकर गवाही दी.
ठग सुकेश चंद्रशेखर मामले में नोरा फतेही की नाम तब आया था, जब ये पाया गया था कि सुकेश ने एक्ट्रेस को महंगे तोहफे दिए थे. वहीं इसके बाद एक्ट्रेस ने कहा था कि उन्हें सुकेश की सच्चाई नहीं पता थी और इस केस में उनका कोई लेना-देना नहीं है. इसके बाद नोरा फतेही इस केस में सरकारी गवाह बन गईं. इस दौरान एक्ट्रेस को अपना पक्ष रखने का मौका मिला और सुकेश के खिलाफ गवाही देने का भी मौका मिला. बता दें सुकेश अभी तिहाड़ जेल में बंद हैं और इस मामले में जांच जारी है.
बता दें इस केस में नोरा फतेही के साथ एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीस का नाम भी शामिल है. सुकेश ने दावा किया था कि जैकलीन के साथ वो रिलेशनशिप में थे और उन्होंने एक्ट्रेस को कईं महंगे तोहफे भी दिए हैं. हालांकि जैकलीन इन आरोपों को झूठा बता चुकी हैं और रिलेशनशिप में होने की बात को भी गलत बताया है. वहीं एक्ट्रेस ने भी कोर्ट से अपील की है कि उन्हें भी इस केस में सरकारी गवाह बनने का मौका मिले. फिलहाल केस में नए-नए पहलुओं पर काम किया जा रहा है.