Diljit Dosanjh ने फैंस को दिया तोहफा, Met Gala 2025 में डेब्यू करेंगे पंजाबी सिंगर

पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के फैंस के लिए गुड न्यूज सामने आई है। जी हां, रिपोर्ट्स की मानें तो दिलजीत दोसांझ मेट गाला 2025 इवेंट में अपना डेब्यू कर सकते हैं।

Diljit Dosanjh debut in Met gala 2025

Diljit Dosanjh debut in Met gala 2025

विज्ञापन

पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड तक सिंगर दिलजीत दोसांझ ने अपनी कला और अंदाज से फैंस के दिलों पर राज किया है। अब एक और बड़ी उपलब्धि उनके नाम जुड़ने जा रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो दिलजीत जल्द ही फैशन की दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित इवेंट मेट गाला 2025 में नजर आ सकते हैं। अगर ये सच साबित होता है, तो दिलजीत इस ग्लोबल स्टेज पर कदम रखने वाले चुनिंदा भारतीय सितारों में से एक होंगे।

मेट गाला में दिलजीत की पहली झलक का इंतजार

इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक, दिलजीत मेट गाला में बतौर गूगल पिक्सल ब्रांड एम्बेसडर शामिल हो सकते हैं। हालांकि अभी तक उनकी टीम की ओर से इस खबर की कोई ऑफिशियल पुष्टि नहीं की गई है। अगर ये खबर पक्की होती है, तो ये न सिर्फ उनके फैंस के लिए गर्व का पल होगा, बल्कि भारतीय म्यूजिक और सिनेमा इंडस्ट्री के लिए भी एक बड़ा मील का पत्थर साबित हो सकता है।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by DILJIT DOSANJH (@diljitdosanjh)

Dil-Luminati टूर को लेकर सुर्खियों में रहे

दिलजीत हाल ही में अपने ‘Dil-Luminati’ वर्ल्ड टूर को लेकर सुर्खियों में रहे। टूर के दौरान उन्होंने दुनियाभर में परफॉर्म कर अपने फैंस का दिल जीत लिया। हालांकि, इस दौरान कुछ विवाद भी सामने आए, जब उनके गानों में शराब के जिक्र को लेकर सवाल उठाए गए।

एक टीवी एंकर ने उन्हें चुनौती दी कि वो बिना शराब या ड्रग्स का जिक्र किए हिट गाना बनाकर दिखाएं। दिलजीत ने मंच से ही इसका करारा जवाब देते हुए कहा कि उनके कई गाने पहले ही बड़े हिट हैं और इनमें शराब या ड्रग्स का कोई जिक्र नहीं है।

विज्ञापन

इतना ही नहीं, दिलजीत ने कहा कि अगर फिल्मों से भी इन विषयों पर पाबंदी लगाई जाए, तो वो खुद भी इन विषयों से दूरी बना लेंगे। उन्होंने कहा, ‘सिर्फ गायकों को टारगेट करना आसान है। अगर सेंसरशिप चाहिए, तो वो सभी प्लेटफॉर्म्स पर लागू होनी चाहिए।’

ग्लोबल लेवल पर चमकने को तैयार

दिलजीत न सिर्फ म्यूजिक इंडस्ट्री में बल्कि एक्टिंग की दुनिया में भी नाम कमा चुके हैं। ‘चमकीला’, ‘बॉर्डर 2’ और हाल ही में आई ‘क्रू’ जैसी फिल्मों में उनकी परफॉर्मेंस को दर्शकों ने खूब सराहा है। अब जब वो मेट गाला जैसे इंटरनेशनल मंच पर कदम रखने जा रहे हैं, तो ये उनके करियर की एक और ऊंची उड़ान साबित हो सकती है।

विज्ञापन

फैशन और टैलेंट का मेल

दिलजीत का स्टाइल हमेशा से ही यूनीक रहा है। चाहे बात उनके ट्रैडिशनल लुक्स की हो या मॉडर्न आउटफिट्स की, उन्होंने हमेशा फैशन में नया ट्रेंड सेट किया है। अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि मेट गाला 2025 में वो किस डिजाइनर का आउटफिट पहनेंगे और क्या उनका लुक भी उतना ही चर्चा में रहेगा जितना उनकी म्यूजिक और फिल्मों का।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ