Pawan Singh की वाइफ भी कर सकती है राजनीति में एंट्री, ज्योति ने की नीतीश कुमार की तारीफ

Pawan Singh Wife Jyoti Singh: भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं कि ज्योति सिंह जल्दी ही राजनीति में एंट्री कर सकती हैं। ज्योति लगातार जनता के बीच जा रही है और लोगों से बात कर रही है।

Pawan Singh, Jyoti Singh

Pawan Singh, Jyoti Singh

विज्ञापन

रविकेश उपाध्याय/अमिताभ ओझा

Pawan Singh Wife Jyoti Singh: भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार कहे जाने वाले पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह के चुनाव लड़ने की अटकलें अब तेज हो गई हैं। ज्योति सिंह आजकल रोहतास के कई इलाकों मे लगातार घूम रही है और जनता के बीच जाकर कार्यक्रमों में हिस्सा भी ले रही है। ऐसे में ज्योति के राजनीति में एंट्री करने की बातें तेज हो गई हैं। हालांकि अभी तक इसको लेकर ज्योति या पवन सिंह की ओर से कोई ऑफिशयल जानकारी सामने नहीं आई है।

विज्ञापन

ज्योति सिंह को लेकर लगाई जा रही अटकलें

ज्योति के राजनीति में आने की इतनी बातें हो रही हैं कि कयास यहां तक लगाए जा रहा हैं कि ज्योति सिंह डेहरी या कारा काट विधानसभा सीट से चुनाव लड़ सकती हैं। इतना ही नहीं बल्कि ज्योति को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तारीफ करते भी देखा गया है। ऐसे मे कहा जा रहा है कि ज्योति जेडीयू भी ज्वाइन कर सकती है। ज्योति के पति और पावर स्टार पवन सिंह भी लोकसभा चुनाव में काराकाट से ही मैदान में उतरे थे।

लगातार दौरा कर रहीं ज्योति

इतना ही नहीं बल्कि पवन सिंह के चुनाव प्रचार की कमान भी ज्योति ने ही संभाल रखी थी। ज्योति सिंह लगातार काराकाट क्षेत्र का दौरा कर रही हैं, जिसके बाद यहां उनके चुनाव लड़ने को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। वहीं, ज्योति सिंह कई जगह जा रही हैं और लोगों से मिल रही है। इतना ही नहीं बल्कि सुनने में तो ये भी आया है कि उनका कहना है कि अगर यहां की जनता चाहेगी तो वह अवश्य चुनाव में लड़ेंगी, लेकिन किस पार्टी से लड़ेंगी और कहां से लड़ेगी इस बात का खुलासा उन्होंने अभी तक नहीं किया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jyoti P Singh (@jyotipsingh999)

विज्ञापन

नीतीश कुमार की तारीफ

वहीं, दूसरी ओर अपने गांव वापस जाते समय उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शासन काल की प्रशंसा करके एक नया राजनीतिक संकेत और दे दिया है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के शासनकाल में बहुत अच्छा काम हुआ है और इससे ज्यादा कोई दूसरा नहीं कर सकता था। वहीं, उनके शासन काल में महिलाएं-लड़कियां निर्भीक होकर कहीं भी आ जा रही हैं।

चर्चाओं का बाजार गर्म

इस तरह के बयान के बाद चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है कि कहीं ज्योति सिंह जेडीयू के पाले में तो नहीं जाने वाली हैं? या फिर एनडीए से तो उनकी बातचीत नहीं हो रही है? फिलहाल इन सब चीजों पर बयान के बाद ज्योति के राजनीति में आने की अटकलें और तेज हो गई हैं और राजनीतिक गलियारों में कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। अब देखने वाली बात होगी कि क्या ज्योति राजनीति के मैदान में उतरेंगी या ये फिर अटकलें बनकर रह जाएंगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ