Urvashi Rautela 'डाकू महाराज' के OTT इवेंट से क्यों हुईं गायब? क्या ये हो सकती है वजह?

Daaku Maharaaj, Urvashi Rautela: उर्वशी रौतेला अपनी फिल्म ‘डाकू महाराज’ की वजह से चर्चा में हैं। अब ये फिल्म ओटीटी पर आने के लिए तैयार है, लेकिन इस बीच सुनने में आ रहा है कि फिल्म से उर्वशी के सीन डिलीट कर दिए गए हैं और यही वजह है कि दो दिन पहले एक्ट्रेस फिल्म के ओटीटी पोस्टर इवेंट में नजर नहीं आई थी।

Daaku Maharaaj, Urvashi Rautela

Daaku Maharaaj, Urvashi Rautela

विज्ञापन

Daaku Maharaaj, Urvashi Rautela: उर्वशी रौतेला अपनी फिल्म ‘डाकू महाराज’ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार उर्वशी को लेकर बातें हो रही हैं। इस बीच हाल ही में ये सुनने में आया था कि उर्वशी रौतेला फिल्म के ओटीटी पोस्टर रिलीज से गायब हैं और नेटफ्लिक्स ने इंस्टाग्राम पर डाकू महाराज का जो पोस्टर शेयर किया था, उसमें सिर्फ नंदमुरी बालकृष्ण, बॉबी देओल, प्रज्ञा जायसवाल और श्रद्धा श्रीनाथ ही दिख रहे हैं। हालांकि, इस बात को दो दिन हो गए हैं और अब लग रहा है कि इसके पीछे की वजह भी सामने आ गई है। आइए जानते हैं कि आखिर इसके पीछे क्या वजह हो सकती है?

फिल्म ‘डाकू महाराज’

दरअसल, फिल्म ‘डाकू महाराज’ के ऑनलाइन स्ट्रीम होने से पहले ही इसको लेकर एक विवाद सुनने में आया है। कहा जा रहा है कि नेटफ्लिक्स ने ‘डाकू महाराज’ से उर्वशी रौतेला के सभी सीन डिलीट कर दिए हैं। हालांकि, इसको लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन चर्चा यही हो रही है कि उर्वशी का फिल्म से गायब होना इसी ओर इशारा कर रहा है कि शायद अभिनेत्री के सीन डिलीट कर दिए गए हैं।

विज्ञापन

नेटफ्लिक्स ने डिलीट किए सीन- ये हो सकती है वजह

वैसे अगर ऐसा होता है, तो ये सच में बेहद हैरान करने वाला होगा। हालांकि, अब फिल्म के ओटीटी पर स्ट्रीम होने के बाद ही ये साफ होगा कि क्या सच में नेटफ्लिक्स ने ऐसा किया है या नहीं? रिपोर्ट्स में इस तरह की बातें साने आ रही हैं। अब देखने वाली बात होगी कि क्या ये अफवाह सच है या फिर ये सिर्फ ऐसे ही बातें हो रही हैं। इसके लिए फिल्म के ओटीटी पर आने का इंतजार करना होगा।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

21 फरवरी को स्ट्रीम होगी फिल्म

वहीं, अगर इस फिल्म की ओटीटी रिलीज की बात करें तो ये फिल्म 21 फरवरी को नेटफ्लिक्स पर देखने को मिलेगी और फैंस बेहद बेसब्री से फिल्म के स्ट्रीम होने का इंतजार कर रहे हैं। देखने वाली बात होगी कि ओटीटी पर आने के बाद फिल्म किस तरह से परफॉर्म करेगी। बता दें कि उर्वशी की ये फिल्म 12 जनवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी।

विज्ञापन

उर्वशी रौतेला के अलावा और कौन?

इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी-खासी कमाई कर ली और अब फिल्म ओटीटी पर भी धमाल मचाने को तैयार है। इस फिल्म में उर्वशी रौतेला के अलावा नंदमुरी बालकृष्ण, बॉबी देओल, प्रज्ञा जायसवाल और श्रद्धा श्रीनाथ भी अहम रोल प्ले कर रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ